फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयार रहें, इन जगहों पर आज 8 घंटे का पॉवर कट

Sat, 04 Oct 2014 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ से लगते शहर के कई फेजों और सेक्टरों के लोगों को शनिवार को बिजली कट का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान लोगों को आठ घंटे बिना बिजली के गुजारने पड़ेंगे।
विज्ञापन


यह समस्या पैदा हुई है सेक्टर-71 स्थित 66 केवी के ग्रिड में आई खराबी से। इसकी रिपेयर के कारण पावर कट लगाया जा रहा है। रिपेयर का काम सुबह नौ से शाम पांच बजे तक चलेगा। बिजली विभाग ने इसके लिए अधिकारियों के नेतृत्व में टीमें गठित कर दी हैं।

विभागीय जानकारी के अनुसार रिपेयर का काम सेक्टर-71 स्थित 66 केवी सब स्टेशन पर होगा। इस दौरान वहां से चलने वाले 11 केवी के सारे फीडर बंद रहेंगे।

इससे विशेषकर चंडीगढ़ से सटे सेक्टरों के लोगों को परेशानी होगी। फेज-3ए, 3बी1, 3बी2, फेज-7, सेक्टर-70 गांव मटौर और आसपास के इलाकों की बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें