शहर के प्रमुख फेज-1 में बुधवार को सात घंटे का पावर कट लगेगा। इस फेज में रिहायशी क्षेत्र के साथ ही डीसी, एसएसपी और डीटीओ दफ्तर समेत कई प्रमुख बैंक और मार्केट हैं।
पावर कट का कारण फेज-1 स्थित 66 केवी स्टेशन से चलने वाले 11 केवी के सेक्टर-55 के फीडर में समस्या आने से इसकी रिपेयर की जानी है।
पावरकॉम से मिली जानकारी के अनुसार इस फीडर की मरम्मत के चलते फेज-1 और इसके आसपास के इलाके में सुबह 9:50 से शाम पांच बजे तक इसकी रिपेयर की जाएगी।
विभाग ने रिपेयर के काम के लिए टीमें गठित कर दी हैं। सभी टीमें एक साथ काम करेंगी। वहीं, सारे काम पर विभाग के आला अधिकारियों की नजर रहेगी। वहीं, बिजली आपूर्ति बाधित होने से इस फेज में दोपहर को पानी की सप्लाई भी प्रभावित हो सकती है।