फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: स्लिप रोड के गड्ढे दे रहे वाहन चालकों को गहरे जख्म

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पटियाला स्लिप रोड पर गहरे गड्ढों की भरमार है। पटियाला चौक से लेकर बालाजी एनक्लेव तक करीब पांच सौ मीटर की दूरी में सैकड़ों गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इस स्लिप रोड पर बैंक, रेस्टोरेंट, स्कूल और बाइक मेकेनिकों की दुकानें हैं। इस वजह से हद से ज्यादा यातायात रहता है। रोड पर बने गहरे गड्ढों की वजह से आए दिन चार से पांच लोग यहां घायल हो रहे हैं। घायल होने वाले लोगों में स्कूल के छात्रों की संख्या अधिक है। स्थानीय निवासी कंवरजीत सिंह ने बताया कि नगर परिषद को कई बार सड़क पर बने गड्ढों की शिकायत दी गई है, लेकिन अभी तक इसकी कोई सुनवाई नहीं हुई है। एक साल से अधिक समय से स्लिप रोड पर गड्ढे बने हैं। लोग आए दिन इन गहरे गड्ढों का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

शासन-प्रशासन ने स्थानीय लोगों को असुविधा और दर्द देने का ठान लिया है। उनको इससे कोई फर्क ही नहीं पड़ता। शहर के लोग किन हालातों से गुजर रहे हैं। शिकायत देने के बाद भी कोई सुधार नहीं होता है। लगता है कि पूरा सिस्टम बेलगाम है। खासकर जीरकपुर शहर का। - हरदीप सिंह

सर्दियों का मौसम है। अभी तो दिन भी साफ हो रहे हैं, लेकिन जल्द ही कोहरा भी अपना रंग दिखाएगा। कई बार अधिक कोहरा होने के चलते सड़कों पर कुछ दिखाई नहीं देता है। ऐसे में यह गड्ढे किसी भी वाहन चालक के लिए मौत को बुलवा लेकर आ सकते हैं। -राजेंद्र साहू
विज्ञापन


सड़क पर बने गड्ढे बारिश के मौसम में पानी भरने के कारण दिखाई भी नहीं देते हैं। अचानक से बाइक या स्कूटर गड्ढे में जाते ही फिसल जाता है तो ऐसे में लोग अक्सर चोटिल होते हैं। विभाग को सोचना चाहिए। आखिर कब तक लोग इन गड्ढों का शिकार होते रहेंगे। -विपिन भाटिया

पूरा शहर अव्यवस्था से जूझ रहा है। चाहे वह जाम की हो या सड़क पर गड्ढे हों। पानी निकासी, खुले ड्रेनेज से लेकर साफ-सफाई तक। किसी भी समस्या का परमानेंट समाधान विभाग नहीं कर पा रहा है। बिजली की तारों के जाल भी जगह-जगह लटके हैं। किसी को परवाह नहीं है। - करतार सिंह

जीरकपुर की अधिकतर सड़कों के टेंडर लग चुके हैं। कई जगह पर काम तेजी से चल रहा है। जल्द शहर की सभी सड़कों की मरम्मत कर दी जाएगी। किसी भी यात्री या वाहन चालक को परेशानी नहीं होगी। -परमिंदर सिंह भट्टी, ईओ, नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें