फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंजाबी न बोलने पर पोस्ट असिस्टेंट का केरल तबादला, मुलाजिमों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। रियाल्टो चौक पोस्ट ऑफिस में पोस्ट असिस्टेंट विशाल सिंह के पंजाबी न बोलने पर वायरल वीडियो के बाद विभाग ने उन्हें केरल में ट्रांसफर कर दिया। इस फैसले के बाद पोस्ट ऑफिस में कार्यरत मुलाजिमों में रोष फैल गया है।
30 दिसंबर 2025 को डाक बुकिंग करवाने आए व्यक्ति ने विशाल सिंह से पंजाबी में बात करने को कहा। विशाल ने कहा कि उन्हें पंजाबी नहीं आती। यह वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद देर रात उन्हें केरल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विशाल के समर्थन में आए मुलाजिमों ने कहा कि अगर ऐसा चल रहा है तो भविष्य में पंजाबियों को अन्य राज्यों में काम करने में परेशानी हो सकती है। मुलाजिम गुरशरणजीत सिंह ने बताया कि विशाल पिछले चार साल से अमृतसर पोस्ट ऑफिस में कार्यरत हैं और कभी कोई शिकायत नहीं रही। उन्होंने कहा कि ट्रांसफर कोई हल नहीं है और विभाग को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए। अमृतसर डाक मंडल के अधीक्षक प्रवीण प्रसून ने कहा कि मामला ध्यान में आने पर विशाल को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया था, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने उन्हें केरल भेजने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

विशाल सिंह ने बताया कि 2022 से अमृतसर पोस्ट ऑफिस में तैनात हैं और उन्होंने पंजाबी बोलने की कोशिश की लेकिन उनकी पढ़ाई दिल्ली में होने के कारण यह संभव नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि अब वे केरल में हिंदी और अंग्रेजी में ही संवाद करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें