फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: तरनतारन जिला अस्पताल को स्वास्थ्य गुणवत्ता में राष्ट्रीय मान्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
तरनतारन। सरकारी जिला अस्पताल तरनतारन ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक सर्टिफिकेट 91% अंकों के साथ मिला है। इसके साथ ही ऑपरेशन थिएटर और मैटरनिटी ऑपरेशन थिएटर के लिए लक्ष्य गुणवत्ता प्रमाणन भी प्राप्त हुआ। डॉ. नीरज लता ने बताया कि सिविल सर्जन डॉ. गुरप्रीत सिंह के निर्देशन में एसएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र की टीम ने अस्पताल के आठ गुणवत्ता मापदंडों की गहन जांच की। सभी मापदंडों पर अस्पताल खरा उतरा। सर्टिफिकेशन में सहायक सिविल सर्जन डॉ. जसप्रीत सिंह, डॉ. रूपम चौधरी, डॉ. नीरज लता, डॉ. रेखा, अधिकारी डॉ. रूपिंदर कौर, हिम्मत शर्मा और कोमलप्रीत कौर ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें