हालांकि, इस दौरान हवाएं थमी रहीं। इस वजह से तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 19 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जाएगा, जबकि न्यूनतम तापमान चार से छह डिग्री के बीच दर्ज होगा। बारिश के बाद हरियाणा और पंजाब के कई शहरों में शीत लहर चलने की संभावना है।
चार जनवरी तक तापमान में हल्की गिरावट और सुबह और देर रात्रि को धुंध व पांच जनवरी को बादलवाई तथा कई स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।
- डॉ. एमएल खीचड़, अध्यक्ष, मौसम विभाग, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार
मुख्य शहरों का तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
गुरुग्राम 23 2.2
हिसार 21.3 2.8
नारनौल 21.1 3.0
करनाल 17 3.4
कुरुक्षेत्र 16.6 3.5
अंबाला 16.6 3.7
रोहतक 19.8 3.8