फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में तेज हुई सरगर्मी, लोकसभा के साथ हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, अगले दो दिन अहम

Sun, 03 Feb 2019 09:21 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
manohar lal - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हरियाणा में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ करवाए जाने को लेकर सरगर्मियां और तेज हो गई है। एक बार फिर सीएम ने इसकी संभावनाओं से इंकार नहीं किया है। लेकिन कुछ दिन इंतजार करने की भी बात कही है। जबकि केंद्रीय नेतृत्व भी इस बारे में मंथन करेगा। उधर, दिल्ली में 3 फरवरी को होने वाली भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में भी मंत्रिगण और हरियाणा में लोकसभा चुनाव के प्रभारी कलराज मिश्र इस पर चर्चा करेंगे। साथ ही 4 फरवरी को होने वाली हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में भी इस पर मंत्रणा होगी।

विज्ञापन


नई दिल्ली में मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने इस बारे में एक बार फिर संकेत देते हुए कहा है कि एक साथ चुनाव की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। लेकिन इसके लिए अभी कुछेक दिन इंतजार करना होगा। क्योंकि ये निर्णय केंद्रीय नेतृत्व को लेना है। उधर, वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने भी कहा कि इस मसले पर जो सीएम ने कहा मैं उसी में खुद को शामिल करता हूं। 

वित्तमंत्री ने यह भी कहा कि यदि देखा जाए तो प्रदेश की जनता भी चुनाव के लिए तैयार है और भाजपा का बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी अपनी पूरी कमर कसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने पार्टी को पहले ही आश्वस्त कर रखा है कि प्रदेश में कभी भी चुनाव हो जाएं, उन्होंने अपनी तैयारियां मुकम्मल कर रखी है और कार्यकर्ताओं के इस जोश से पार्टी भी उत्साहित है। वित्तमंत्री ने कहा कि लेकिन इस तरह के फैसले केंद्रीय नेतृत्व ही लेता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें