मंगलवार की रात पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर एक व्यक्ति ने लेडी कांस्टेबल को अश्लील शब्द कहे। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी का मोबाइल नंबर ट्रैप किया जा रहा है।
घटना मंगलवार रात सेक्टर-9 स्थित कंट्रोल रूम की है। रात को 3:14 बजे कंट्रोल रूम में एक कॉल आई। नाइट ड्यूटी पर मौजूद लेडी कांस्टेबल ने कॉल रिसीव की।
इसी दौरान कॉल करने वाला कांस्टेबल से बदतमीजी से बात करने लगा। कांस्टेबल ने आरोपी से पूछा कि आपकी कोई समस्या हो तो बताओ। बेवजह अपशब्द मत कहें। लेकिन, आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और फोन काट दिया।
दोबारा कॉल की
पुलिस के अनुसार पहली कॉल पर लेडी कांस्टेबल ने आरोपी की हरकत को नजरअंदाज किया। लेकिन कुछ ही सेकंड में आरोपी युवक ने कंट्रोल रूम में दोबारा कॉल की। इस बार वह लेडी कांस्टेबल को कॉल अटेंड करते ही लगातार अश्लील शब्द कहने लगा। इसके बाद लेडी कांस्टेबल ने ड्यूटी पर मौजूद नाइट इंचार्ज को शिकायत दी।
मोबाइल पर कंट्रोल रूम से कॉल बैक
लेडी कांस्टेबल की शिकायत के बाद मौजूद सीनियर ने आरोपी के मोबाइल नंबर पर कॉल बैक किया। लेकिन आरोपी ने कंट्रोल रूम के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। लेडी कांस्टेबल की शिकायत पर सेक्टर-3 थाना पुलिस ने धारा-294 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है।
कोट
पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर लोगों की सुविधा के लिए 24 घंटे चालू रहता है। लेकिन इस तरह की बदसलूकी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। फोन पर अश्लील व्यवहार करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रोशनलाल, डीएसपी, कम्यूनिकेशन व लॉ एंड आर्डर।