फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैन है पॉलिथीन, फिर भी यहां हो रहा इस्तेमाल

Wed, 29 Jan 2014 12:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
पॉलीथिन पर प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से इसका इस्तेमाल हो रहा है। इस पर शिकंजा कसने के लिए नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अभियान चलाएगा।
विज्ञापन


अब तक अभियान नहीं शुरू किए जाने की वजह से नियमों की अनदेखी का सिलसिला जारी है। विभाग के आला अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों विभागों को निर्देश देते हुए अब तक की गई कार्रवाई का ब्यौरा मांगा है।

पहले माइक्रोन के मुताबिक मानक तय किए गए थे, लेकिन बाद में कैरीबैग को पूर्णत: प्रतिबंधित कर दिया गया है। बावजूद इसके नियमों की अनदेखी की जा रही है।

चौंकाने वाली बात है कि प्रदेश में प्रतिबंध के बावजूद अब तक पंचकूला में इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर निगम के अधिकारियों को इस बारे में निर्देश मिलने के बाद अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही पॉलीथिन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध को लागू करने के अभियान शुरू किया जाएगा।

इसके तहत खुदरा दुकानदारों से अधिक मैन्यूफैक्चरर पर कार्रवाई का प्रावधान है और बाजार में इसकी आपूर्ति करने वालों पर सीधी कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी ओपी सिहाग ने बताया कि जल्द पॉलीथिन के इस्तेमाल पर शिकंजा कसने के लिए अभियान चलाया जाएगा। नियमों की अनदेखी करने वालों का चालान किया जाएगा, ताकि प्रतिबंध को पूर्णत: लागू किया जा सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें