फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में किस चौक पर कितना पॉल्यूशन, ऐसे चलेगा पता

Tue, 17 Nov 2015 03:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ में राउंड अबाउट पर लगने वाले जाम वहां पॉल्यूशन की मात्रा को बढ़ा रहे हैं। जाने अनजाने में इन चौक से गुजरना प्रदूषण के सीधे संपर्क में आना होता है। लेकिन अब आपको अधिक पॉल्यूशन वाले चौक या एरिया का पहले से पता चल जाएगा। इससे इस एरिया या चौक से होकर गुजरने से बचा जा सकेगा।
विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रशासन बेहतर ट्रैफिक मैनेजमेंट और सुरक्षा के तहत सभी मुख्य चौक पर एनवायर्नमेंटल डिवाइस लगाएगा। प्रशासन ने इस प्रक्रिया पर काम शुरू कर दिया है। अलग-अलग चौक पर लगी यह डिवाइस कंट्रोल रूम से कनेक्ट होगी। इससे साप्ताहिक या मासिक रिपोर्ट लेकर यह पता लगाया जा सकेगा कि किस एरिया में अधिक पॉल्यूशन है।

यह रिपोर्ट हर बार सार्वजनिक की जाएगी। इससे लोगों को एरिया वाइज जानकारी मिल सकेगी और लोग खुद वहां से जाने से बचेंगे। इससे वहां का ट्रैफिक डायवर्ट होगा और पॉल्यूशन लेवल भी सामान्य हो सकेगा।
विज्ञापन


10 हजार से अधिक डीजल ऑटो
यह डिवाइस स्मार्ट तरीके से काम करेगी। पॉल्यूशन के साथ यह ज्यादा धुआं छोड़ने वाले वाहनों की पहचान भी कर सकेगी। शहर में पॉल्यूशन का बड़ा कारण डीजल ऑटो हैं। 10 हजार से अधिक ऑटो रोजाना चंडीगढ़ की सड़कों पर धुआं उगलते हुए दौड़ते हैं। डिवाइस लगने के बाद ऑटो का रूट भी तय किया जा सकेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें