फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में आईस कार्ड लांच, जानिए इसकी खूबियां

Tue, 17 Nov 2015 03:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मायो हेल्थकेयर, यूटी प्रशासन व स्टेट एनएसएस सेल के सहयोग से आईस कार्ड लॉन्च करने जा रहा है। आईस कार्ड (आईसीई) कार्ड यानी इन केस ऑफ इमरजेंसी (दुर्घटना के दौरान) का उद्घाटन सोमवार को एडवाइजर विजय कुमार देव, स्टेट लाइजनिंग अथॉरिटी व स्टेट एनएसएस सेल के प्रधान बिक्रम राणा और सेक्टर 10 स्थित होम साइंस कॉलेज की प्रिंसिपल मधु कौल ने किया।
विज्ञापन


एडवाइजर विजय देव ने बताया कि यह कार्ड ट्रामा के शिकार बेहोश मरीजों की जुबान बनने का काम करेगा। दुर्घटना के दौरान फोन टूट सकता है या फिर स्क्रीन लॉक हो सकती है।

लाइसेंस की जानकारी मिटी हो सकती है या फिर लाइसेंस न हो। लेकिन ये कार्ड अगर पर्स में होगा या फिर कहीं किसी जेब में होगा तो ये मरीज की सारी जानकारी पुलिस और डॉक्टर को देने में काम आएगा।
विज्ञापन


इस कार्ड में तीन जगह आईस कार्ड नंबर भरने की जगह दी गई हैं। इसमें मेडिकल एलर्जी, ब्लड ग्रुप व मेडिकल हिस्ट्री के बारे में जानकारी मिल पाएगी। मायो हेल्थ केयर अस्पताल के डॉ. राजेश गुलिया ने बताया कि कार्ड में जानकारी धारक को बहुत ध्यान से खुद भरनी होगी।

अगर उन्हें मेडिकल एलर्जी के बारे में जानकारी नहीं है तो वे कहीं से भी टेस्ट कराकर इसमें भर सकते हैं। मायो हेल्थकेयर के सीईओ डॉ. दीपक त्यागी ने बताया कि ट्राइसिटी के पेट्रोल पंप और अन्य स्थानों में यह कार्ड निशुल्क बांटे जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें