दिवाली पर शहर में वायु और ध्वनि प्रदूषण की मात्रा को मापने के लिए चंडीगढ़ पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी (सीपीसीसी) की ओर से इस साल तीन अलग-अलग जगहों पर यंत्र लगाए जाएंगे।
एक यंत्र रिहायशी क्षेत्र में जबकि दूसरा यंत्र कामर्शियल क्षेत्र में लगेगा। तीसरा यंत्र साइलेंस जोन में लगाया जाएगा ताकि यह पता चल सके कि साइलेंस जोन में पटाखे चले थे या नहीं?
इससे पहले सीपीसीसी की ओर से शहर में सात अलग-अलग स्थानों पर प्रदूषण मापने के यंत्र लगाए जाते थे। चंडीगढ़ के प्रदूषण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सात अलग-अलग जगह यंत्र लगने से समानता नहीं रहती थी।
देश के अन्य शहरों में तीन स्थानों पर ही यंत्र लगते हैं। ध्यान रहे कि सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के निर्देश पर ही प्रशासन की ओर से प्रदूषण की मात्रा को मापा जाता है।