फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधरी हरियाणा के कई शहरों की हवा, लेकिन रोहतक-फरीदाबाद समेत पांच जिलों की हालत खराब

Sun, 17 Nov 2019 01:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/हिसार/सिरसा (हरियाणा)
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

पश्चिमी हलचलों और उत्तर-पश्चिमी तेज हवाओं के चलते से हरियाणा के ज्यादातर शहरों के वायु प्रदूषण स्तर में गिरावट आई है। हालांकि रानियां व आसपास की मंडियों में रखा 1 लाख क्विंटल से ज्यादा धान शनिवार सुबह बारिश के चलते भीग गया। रविवार को भी हवा 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने के आसार हैं। इससे वातावरण और साफ होने की संभावना है। 

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार के मुकाबले में शनिवार को हरियाणा के ज्यादातर शहरों के वायु गुणवत्ता सूचकांक में 100 से अधिक अंकों की गिरावट दर्ज की गई। सिरसा जिले में सुबह सात बजे 2 से 10 एमएम तक बारिश हुई। इससे मंडियों में रखा धान भीग गया। जीवननगर और आसपास के गांवों में यह बारिश किसानों के लिए मुसीबत बनकर आई। हालांकि प्रदूषण स्तर 182 से घटकर 72 पर आ गया। 

दूसरी तरफ तेज हवा चलने से फरीदबाद, गुरुग्राम, बहादुरगढ़, रोहतक समेत कई शहरों का एक्यूआई 400 से नीचे आ गया। दिल्ली और एनसीआर में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक में 75-100 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। पूर्वानुमान है कि अगले दो दिन में इसमें तेजी से सुधार आएगा। 

विज्ञापन

करीब 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाओं के चलने से शनिवार सुबह थोड़ी ठंड का अहसास हुआ। दिन में धूप खिली और प्रदूषण छंटने से लोगों ने राहत की सांस ली। बीच-बीच में हल्के बादल भी छाए रहे। शनिवार को सिरसा में अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री दर्ज किया गया तो न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री रहा। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार 19 नवंबर तक मौसम खुश्क रहेगा। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी व रात के तापमान में गिरावट आएगी।
 
आने वाले दिनों में हवा की गुणवत्ता में तेजी से सुधार के आसार
सफर का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिन तक हवाएं तेज चलेंगी। इससे हवा की गुणवत्ता में सुधार के आसार हैं। सफर का मानना है कि हरियाणा व पंजाब में पराली जलने पर भी अगले चार दिनों तक उसके धुएं का असर दिल्ली-एनसीआर पर नहीं पड़ेगा। इसकी एक वजह हवा की दिशा उत्तरी होना है। रोहतक के डोभ व सुनारिया आदि क्षेत्रों में पराली जलाने का मामला सामने आया।
विज्ञापन

प्रमुख शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (रात आठ बजे तक)

शहर एक्यूआई (15 नवंबर) एक्यूआई (16 नवंबर)
गुरुग्राम 489 363 (बहुत खराब)
जींद  394 332 (बहुत खराब)
बल्लभगढ़ 375 310 (बहुत खराब)
फरीदाबाद 459 307 (बहुत खराब)
रोहतक 433 302 (बहुत खराब)
धारूहेड़ा 367 293 (खराब)
हिसार 356 268 (खराब)
बहादुरगढ़ 401  266 (खराब)
यमुनानगर 235 258 (खराब)
पानीपत 381  256 (खराब)
सोनीपत 182  237 (खराब)
करनाल 305 208 (खराब)
नारनौल 272 201 (खराब)
कुरुक्षेत्र 315 184 (संतोषजनक)
फतेहाबाद 255 139 (संतोषजनक)
अंबाला 271 136 (संतोषजनक)
कैथल 263 125 (संतोषजनक)
सिरसा 182 72 (संतोषजनक)
     
        
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें