फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘चुनाव के मद्देनजर 35 हजार एनआरआई पहुंचेंगे पंजाब’

Sat, 14 Jan 2017 06:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
चुनाव
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रचार व आप प्रत्याशियों की हौसला अफजाई के लिए 35 हजार एनआरआई पंजाब पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन


इन जानकारी शनिवार को आम आदमी पार्टी के ओवरसीज यूथ कनवीनर जोबन रंधावा ने प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने कहा कि चलो पंजाब मूवमेंट गदर मूवमेंट पंजाब को नशे के कारोबार और भ्रष्टाचार से आजादी दिलाने के लिए शुरू की गई है। 

2000 एनआरआई वर्तमान में भी इस अभियान के तहत पंजाब में मैदान के भीतर उतर चुके हैं। रंधावा ने बताया कि दो बड़े जहाज एनआरआई को लेकर शीघ्र भारत पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


इनमें से एक जहाज कनाडा के टोरंटो से 19 जनवरी को नई दिल्ली पहुंचेगा जबकि दूसरा यूके से चलकर 24 जनवरी को अमृतसर पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि इस मूवमेंट के तहत मजीठा में एनआरआई एक बड़ी नशा विरोधी और माफिया राज विरोधी रैली करेंगे। 
विज्ञापन


24 जनवरी को होने वाली इस रैली में 5 हजार एनआरआई भाग लेंगे। मौके पर चलो पंजाब मूवमेंट के सुरिंदर मेवी, सुमेश हांडा, सारिका वर्मा व राजेश कुमार उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें