फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha Election 2024: जेल से बाहर आए अरविंद केजरीवाल, अब पंजाब में तेज होगी चुनावी धार

Sat, 11 May 2024 10:32 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद पंजाब में प्रचार की कमान भगवंत मान ने ही संभाल रखी थी। सीएम दिन-रात पंजाब में हर प्रत्याशी के लिए चुनावी रैली कर रहे थे, लेकिन पार्टी प्रमुख केजरीवाल के बाहर आने से पंजाब के लोगों में पार्टी के प्रति विश्वास और बढ़ेगा।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार को तिहाड़ जेल से अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया गया। जेल से बाहर आते ही केजरीवाल के सियासी तेवर देखने को मिले। 

विज्ञापन


पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी तमाम चुनावी रैलियां व रोड शो छोड़कर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। जेल से बाहर निकलते ही केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल, बेटी के अलावा सीएम मान और पंजाब से राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक से मुलाकात की। केजरीवाल के जेल से बाहर आते ही अब पंजाब में आप की चुनावी धार तेज होगी। 

सत्तारूढ़ दल होने के नाते आप का कांग्रेस, भाजपा और शिअद से सीधा मुकाबला है। 2022 के विधानसभा चुनाव में जिस कदर पार्टी ने जनाधार जुटाया है, उसे लोकसभा चुनाव में दोहराने का प्रयास होगा। सीधे तौर पर कांग्रेस के लिए चुनौतियां आने वाले दिनों में ज्यादा बढ़ेंगी। इंडिया गठबंधन में बेशक आप और कांग्रेस एक दूसरे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं, लेकिन पंजाब में दोनों के बीच रोजाना टकराव देखने को मिल रहा है। केजरीवाल के बाहर आते ही पंजाब का सियासी पारा भी बढ़ेगा।
विज्ञापन


लोकतंत्र को बचाने के लिए अब शिद्दत से लड़ेंगे: मान
तिहाड़ से केजरीवाल की रिहाई होते ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने एक्स पर पोस्ट किया कि अब हम लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई को और शिद्दत के साथ लड़ेंगे। सीएम ने लिखा कि अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं एक सोच है और अब इस सोच को और तेजी के साथ आगे लेकर बढ़ेंगे। आंखों के इलाज के कारण विदेश गए राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि हर देशवासी की आंखें खुशी से नम हैं, उनके भाई उनके बेटे अरविंदर केजरीवाल जेल से बाहर आने वाले हैं। लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए सुप्रीमकोर्ट का आभार।

आप के प्रत्याशियों, मंत्रियों और विधायकों में जोश
केजरीवाल के जेल से बाहर आते ही पंजाब में आप प्रत्याशियों, मंत्रियों और विधायकों में जोश देखने को मिल रहा है। पंजाब के मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा, डॉ. बलबीर सिंह, डॉ. हरपाल चीमा, गुरमीत मीत हेयर और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता व विधायकों ने कहा कि इससे पार्टी को बल को मिलेगा। सीएम केजरीवाल ने जिस प्रकार दिल्ली में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और क्षेत्रों में कार्य किए हैं, उन्हें पंजाब में सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में लागू किया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें