फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता चंद कौर की हत्या: संस्कार स्थल बना राजनीति का अखाड़ा

Thu, 07 Apr 2016 12:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
माता चंद कौर का अंतिम संस्कार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नामधारी समुदाय के सतगुरु जगजीत सिंह की धर्मपत्नी माता चंद कौर का संस्कार स्थल सत्ता पक्ष और विपक्ष का राजनीतिक अखाड़ा बन गया। कांग्रेसियों ने जमकर सत्तापक्ष पर हमला बोला और सरकार को पूरी तरह फेल करार दिया। विपक्ष के नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने डिप्टी सीएम सुखबीर बादल से इस्तीफा तक मांग लिया। वहीं मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का कहना था कि विपक्ष हर मामले में राजनीति करता है और हर बात पर इस्तीफा मांगता है।
विज्ञापन


विपक्ष के नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि राज्य में बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था के लिए नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए सुखबीर सिंह बादल को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। चन्नी ने कहा कि बीते कुछ समय के दौरान पंजाब की कानून व्यवस्था बदहाल हो चुकी है।

अब लोग अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं हैं। इस क्रम में भैणी साहिब के प्रांगण में घटी गोली चलाने की घटना में माता चंद कौर का निधन एक बड़ा उदाहरण है। पुलिस अपने सियासी आकाओं के हाथों का सिर्फ खिलौना बन चुकी है।
विज्ञापन


चन्नी ने कहा कि सरकार की ओर से एसआईटी बनाने का फैसला सिर्फ आंखों में धूल डालने के समान है। इससे आरोपियों के लिए बच निकलना बहुत आसान हो जाएगा जो इससे पहले केसों में भी हो चुका है।
सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि इसी पुलिस ने आतंकवाद से लोहा लेकर उसका सफाया किया था लेकिन अब वही पुलिस बेबस नजर आ रही है।

बिट्टू ने भी सुखबीर बादल से इस्तीफा मांगा और सीएम से आग्रह किया कि इस केस की मॉनीटरिंग खुद करें। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रधान हंसपाल, विधायक भारत भूषण आशू ने भी सत्तापक्ष पर निशाना साधा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें