फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: बैंस ब्रदर्स के कांग्रेस में शामिल होने पर गरमाई राजनीति, बिट्टू बोले-महिलाएं कांग्रेस से सवाल पूछें

Mon, 13 May 2024 11:00 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

बैंस ब्रदर्स ने 2012 से 2022 तक आत्मनगर और लुधियाना दक्षिण विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व किया। 2019 के आम चुनावों में लोक इंसाफ पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले सिमरजीत बैंस को लगभग 3.07 लाख वोट मिले। उन चुनावों में वह उपविजेता बनकर आए।
विज्ञापन
बैंस बंधुओं को कांग्रेस में शामिल करवाते राहुल गांधी। - फोटो : X @RajaBrar_INC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना में दो बार के पूर्व विधायक बलविंदर सिंह बैंस और सिमरजीत सिंह बैंस, जिन्हें बैंस ब्रदर्स के नाम से जाना जाता है, रविवार को कांग्रेस में शामिल हो गए थे। अब इस पर राजनीति गरमा गई है। 
विज्ञापन


राहुल गांधी से मुलाकात के बाद नई दिल्ली में पंजाब प्रभारी देवेंद्र यादव ने बैंस बंधुओं को पार्टी में शामिल किया। उन्होंने पार्टी में उनका स्वागत करते हुए कहा कि इससे न केवल लुधियाना संसदीय क्षेत्र में, बल्कि पूरे राज्य में कांग्रेस को बढ़ावा और मजबूती मिलेगी।

इसके बाद लुधियाना से भाजपा के उम्मीदवार रवनीत बिट्टू ने एक्स पर पोस्ट किया-मैं कांग्रेस की बैठकों में आमंत्रित होने वाली लुधियाना की महिलाओं से अमृता वड़िंग से सवाल करने का अनुरोध करता हूं क्या आईपीसी की धारा 376 के तहत एक आरोपी जो अभी-अभी कांग्रेस में शामिल हुआ है, वह भी सार्वजनिक सभा का हिस्सा होगा? यदि हां, तो क्या आप लुधियाना की महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे? मदर्स डे पर कांग्रेस आलाकमान की शर्मनाक हरकत!
विज्ञापन


बैंस ब्रदर्स ने 2012 से 2022 तक आत्मनगर और लुधियाना दक्षिण विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व किया। 2019 के आम चुनावों में लोक इंसाफ पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले सिमरजीत बैंस को लगभग 3.07 लाख वोट मिले। उन चुनावों में वह उपविजेता बनकर आए। बैंस ब्रदर्स ने कहा कि वे बिना शर्त कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। लोक इंसाफ पार्टी का औपचारिक रूप से कांग्रेस पार्टी में विलय हो गया। बलविंदर बैंस शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मौजूदा सदस्य भी हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें