फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव की तारीख घोषित, ये बोले दिग्गज

Sat, 13 Sep 2014 11:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस
विज्ञापन

कांग्रेस विधानसभा चुनाव के लिए हर मोर्चे पर तैयार है। बूथ लेवल पर पार्टी कार्यकर्ता सक्रिय हैं। शीघ्र ही प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर देंगे। युवाओं और महिलाओं को टिकट वितरण में पूरा सम्मान दिया जाएगा।
-अशोक तंवर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

बीजेपी
भाजपा हरियाणा में सरकार बनाने की तैयारी कर रही है। हमने 43 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। शेष 47 सीटों पर भी शीघ्र घोषणा कर दी जाएगी। पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है
विज्ञापन

रामबिलास शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
विज्ञापन

ये कहना है हजकां और इनेलो का

हजकां
विधानसभा चुनाव के लिए हरियाणा जनहित कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है। हमारा गठबंधन विनोद शर्मा की हरियाणा जन चेतना पार्टी के साथ है। इसी सप्ताह सभी नब्बे विधानसभा सीटों पर दोनों दल मिलकर पार्टी के टिकटों की घोषणा कर देंगे।
-कुलदीप बिश्नोई, हजकां प्रमुख

इनेलो
इनेलो 73 सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा और घोषणा पत्र पहले ही जारी कर चुकी है और बाकी बची सीटों के लिए भी पार्टी जल्दी ही उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी। प्रदेश का चुनावी माहौल पूरी तरह इनेलो के पक्ष में है और पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत हासिल कर सरकार बनाएगी और इस बार कांग्रेस व अन्य दलों का पूरी तरह सफाया होना तय है।
अशोक अरोड़ा, इनेलो, प्रदेश अध्यक्ष
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें