फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Urban Body Election: गठबंधन और कांग्रेस के बीच होगी कांटे की टक्कर, आप दर्ज कराना चाहेगी उपस्थिति

Tue, 24 May 2022 02:18 PM IST
निवेदिता वर्मा यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा के 46 निकायों में 19 जून को मतदान होगा और 22 जून को नतीजे आएंगे। 28 नगरपालिकाओं और 18 नगर परिषदों के क्षेत्र में चुनाव की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है। 
विज्ञापन
हरियाणा निकाय चुनाव की तैयारी में जुटे सभी राजनीतिक दल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में अगले महीने होने वाले शहरी निकाय चुनाव में भाजपा-जजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर के आसार हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद आम आदमी पार्टी इस चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराना चाहेगी ताकि 2024 के लिए संदेश दे सके। सरकार की नजर भी बड़ी जीत दर्ज कर पंचायत-विस चुनाव के लिए माहौल बनाने पर है।

विज्ञापन


कांग्रेस संगठन में बदलाव के बाद नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा और नए प्रदेशाध्यक्ष उदयभान के लिए यह पहली बड़ी चुनौती है, जिस पर खरा उतरकर वे हाईकमान के समक्ष खुद का दबदबा कायम रखना चाहेंगे। चुनाव आयोग ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी को झाड़ू चुनाव निशान अलॉट कर दिया। भाजपा निकाय चुनाव पार्टी चिन्ह पर ही लड़ती है। कांग्रेस ने चिन्ह पर अभी तक चुनाव नहीं लड़े, उम्मीदवारों को बड़े नेताओं का समर्थन रहता है। अबकी बार कांग्रेस चिन्ह पर लड़ेगी या नहीं, इसका फैसला जल्द हो जाएगा। 

इनेलो की भी कोशिश रहेगी कि वह पार्टी चिन्ह पर यह चुनाव लड़कर अधिक से अधिक उम्मीदवार जिता विरोधी दलों को चौंकाए। चूंकि, भाजपा-जजपा, कांग्रेस और आप उसे आज के परिपेक्ष्य में कमतर आंक कर चल रहे हैं। जजपा का भाजपा के साथ गठबंधन है, इसलिए दोनों दल आपस में सीटें बांटकर ही चुनाव दंगल में उतरेंगे। पंचायत चुनाव से ठीक पहले हो रहे निकाय चुनाव में सरकार बड़ी जीत दर्ज कराना चाहेगी। अधिक से अधिक निकायों में उसके अध्यक्ष बनें, जिससे कि धरातल पर पकड़ और मजबूत की जा सके। कांग्रेस लाख दावे कर ले, लेकिन गुटबाजी उसमें अब भी कम नहीं है। ऐसे में निकाय चुनाव में विरोधियों से पार पाना उसके लिए आसान नहीं होगा।

दो तिहाई बहुमत से जीतेंगे चुनाव : उदयभान

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कि पार्टी चुनाव के लिए तैयार है। दो तिहाई बहुमत से जीत दर्ज करेंगे। कांग्रेस पार्टी एकजुट है और सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। इन चुनावों के परिणाम के साथ सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। 

भाजपा चुनाव के लिए तैयार, एतिहासिक जीत होगी : धनखड़

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का कहना है कि चुनाव के लिए पूरी तैयारी है। एतिहासिक जीत दर्ज करेंगी। पार्टी इसी माह राज्य कार्यकारिणी, पदाधिकारियों और चुनाव समिति की बैठक में निकाय चुनावों की रणनीति बनाएगी। कांग्रेस और आप पूरी तरह से धराशायी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें