फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसा: दलित युवक की हत्या पर गरमाई राजनीति, दिग्गजों के तीखे बोले

Wed, 12 Oct 2016 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मानसा में दलित युवक सुखचैन सिंह का कत्ल
विज्ञापन
मानसा में दलित युवक की पैर काटकर बेरहमी से हत्या के मामले में विपक्ष ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। सीएलपी लीडर चरनजीत सिंह चन्नी ने गांव घरांगना निवासी सुखचैन सिंह के कातिलों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की है।
विज्ञापन


चन्नी ने कहा कि इस बार आरोपियों को आजाद नहीं छोड़ना चाहिए, क्योंकि आरोपियों के साथ समझौता करना और बाद में उन्हें आजाद छोड़ देना सरकार की पुरानी आदत है। सरकार की ओर से गठित हर एसआईटी में यही हुआ है। अब तक किसी भी परिवार को इंसाफ नहीं मिला है। कांग्रेस इस दुख की घड़ी में दलित समाज के साथ खड़ी है। इस घटना ने एक बार फिर बादल सरकार का दलित विरोधी चेहरा बेनकाब कर दिया है। 

दलित युवक के हत्यारोपी गिरफ्तार किए जाएं: आप

गुरप्रीत सिंह घुग्गी ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका - फोटो : फाइल फोटो
आम आदमी पार्टी ने मानसा के गांव घरांगणा में 21 वर्षीय दलित युवक सुखचैन सिंह की बेरहमी से हत्या के लिए सरकार की निंदा की है। पार्टी के सूबा कनवीनर गुरप्रीत घुग्गी ने कहा कि सरकार लोगों को सुरक्षा मुहैया करवाने में असफल रही है।

कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर हो चुकी है। यह दिल दहला देने वाली घटना पिछले साल अबोहर में हुए भीम टांक हत्याकांड की याद दिलाती है। मृतक युवक के रिश्तेदारों का कहना है कि कातिल उसी के गांव के हैं। सीएम प्रकाश सिंह बादल के ड्राइवर निरंजन सिंह केकरीबी रिश्तेदार हैं। घुग्गी ने कहा कि इस सरकार के राज्य में दलित सुरक्षित नहीं क्योंकि अकाली खुद ही उन पर अत्याचार के लिए जिम्मेदार हैं। भीम टांक हत्याकांड में भी यही हुआ था। शिअद हलका इंचार्ज शिवलाल ढोडा सीधे तर पर कत्ल के लिए जिम्मेदार था। मामले में भी कातिलों के वीआईपी लिंक सामने आए हैं।
विज्ञापन

दलित युवक मर्डर: सांपला ने डीजीपी से की बात

विजय सांपला - फोटो : फाइल फोटो
प्रदेश भाजपा प्रधान विजय सांपला ने मानसा में दलित युवक की हत्या और संगरूर के गांव जलूर में झगड़े के बादल दलित परिवारों के पलायन का गंभीर नोटिस लिया है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने डीजीपी से बात करकेआरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने प्रदेश उप प्रधान राजकुमार पाठी को गांव जलूर और महासचिव केवल कुमार को मानसा के गांव घरांगणा में पहुंच कर पीड़ित परिवारों से मिलने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उनकी हरसंभव मदद करने को कहा है। सांपला ने इन घटनाओं को दुखद बताते हुए कहा कि इनके पीछे अलग-अलग क्षेत्रीय कारण हो सकते हैं, जिनकी जांच की जा रही है। पीड़ित परिवारों को इंसाफ दिलाने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें