फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैसाखी पर सियासी अखाड़ा, विभिन्न दलों के दिग्गज दिखाएंगे दम

Mon, 04 Apr 2016 04:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बादल ने केजरीवाल और कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : file photo
विज्ञापन
बैसाखी के मौके पर दमदमा साहिब में सियासी अखाड़ा लगेगा। इस बार फिर परंपरागत प्रतिद्वंद्वियों कांग्रेस और शिअद केअलावा आम आदमी पार्टी भी अपना शक्ति प्रदर्शन करेगी। शिअद और आप का सियासी कांफ्रेंस 14 अप्रैल को होंगी। जबकि, कांग्रेस ने अपनी सियासी कांफ्रेंस अब 14 के बजाय 13 को करने का ऐलान किया है। प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी की सियासी रैली की जिम्मेदारी कुछ महीने पहले कांग्रेस में शामिल हुए मनप्रीत बादल को सौंपी है।
विज्ञापन


पार्टी में आने के बाद उन्हें यह पहली बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। रैली के लिए ट्रक यूनियन के पास सात एकड़ जगह फाइनल कर दी गई है। रैली स्थल पर दो स्टेज बनाए जाएंगे। रैली के लिए मालवा के तमाम जिलों के नेताओं की ड्यूटियां लगाई जा चुकी हैं। लोगों को लामबंद करने के लिए कांग्रेसी गांव-गांव का चक्कर लगा रहे हैं। कांग्रेस का दावा है कि इस कांफ्रेंस में बठिंडा रैली से ज्यादा लोग आएंगे।

तैयारियों का जायजा लेने को मनप्रीत बादल ने चार अप्रैल को कांग्रेस भवन, चंडीगढ़ में बैठक बुलाई है। जिसमें विधायक, पूर्व विधायक, जिला प्रधान और अन्य प्रमुख नेता शामिल होंगे। उधर, अकाली दल ने भी अपने गढ़ में रैली को लेकर पूरी ताकत झोंक दी है। अकाली दल इस बार बस स्टैंड के पास सियासी कांफ्रेंस करेगा। इसकेलिए मालवा की सारी लीडरशिप जुटी हुई है।
विज्ञापन


आप की रैली में आएंगे सिसोदिया: माघी कांफ्रेंस के दौरान अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में उमड़ी भीड़ से उत्साहित आम आदमी पार्टी ने भी बैसाखी कांफ्रेंस को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। 14 को होने वाली पार्टी की रैली में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और आशुतोष आएंगे, पंजाब की सारी लीडरशिप भी रहेगी। पार्टी का दावा है कि डेढ़ लाख लोग तो सिर्फ बठिंडा लोक सभा हलके से आएंगे। रैली की जिम्मेदारी बठिंडा को जोनल प्रधान प्रिंसिपल नरिंदर पाल सिंह भगता को सौंपी गई है।

रैली के लिए दो दिनों में गांवों में प्रचार मुहिम शुरू कर दी जाएगी। साथ ही सभी विंग के पदाधिकारी गांवों में नुक्कड़ बैठकें कर लोगों को लामबंद करेंगे। रैली के लिए सरदूलगढ़ रोड पर ग्राउंड फाइनल कर दिया गया है। पंद्रह में बरी रैली कमेटी और फाइनेंस कमेटी गठित कर दी गई है। आप का दावा है कि उसकी रैली में कांग्रेस और शिअद से ज्यादा भीड़ जुटेगी।

आप के चलते कांग्रेस ने बदली तारीख: कांग्रेस ने पहले 14 अप्रैल को ही सियासी कांफ्रेंस करने का फैसला किया था। लेकिन जिस जगह कांग्रेस की रैली है, उसके ठीक सामने आम आदमी पार्टी की रैली है। दोनों रैली स्थलों के बीच सिर्फ बीस फुट की सड़क है। आप नेताओं का कहना है कि उनकी रैली के चलते ही कांग्रेस ने अपनी रैली 13 को की। क्योंकि कांग्रेस को लग रहा था कि उनकी बसों में आए लोग वहां पहुंच कर आप की रैली में चले जाएंगे। आप की बठिंडा इकाई अब यह मुद्दा पार्टी प्लेटफार्म पर उठाने की तैयारी में है। इकाई इस बात पर जोर दे रही है कि आप की कांफ्रेंस भी अब 13 को ही कर ली जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें