फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंध के बावजूद इमारतों पर लहरा रहे हैं झंडे

Sun, 23 Mar 2014 11:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव विभाग के निर्देश के खिलाफ कई सेक्टरों में इमारतों पर राजनीतिक दलों के झंडे लहरा रहे हैं। सेक्टर-49 में कई जगहों पर कांग्रेस के झंडे लगे हुए हैं तो सेक्टर-18 और 45 में भाजपा के।
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से 14 मार्च को निर्देश जारी सभी दलों से अपने झंडे और बैनर आदि तत्काल हटाने को कहा था। इसके बावजूद झंडे लहरा रहे हैं और नगर निगम के अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं।

इस बारे में जब नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर राजीव गुप्ता से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह अभी छुट्टी पर चल रहे हैं।

जुर्माना वसूलने में नाकाम  
नगर निगम ने पोस्टर लगाने पर पिछले दिनों कुछ राजनीतिक पार्टियों पर जुर्माना तो किया लेकिन अभी तक रिकवरी नहीं कर पाया है। दो महीने पहले पंजाब प्रदेश कांग्रेस पर निगम ने 1.44 लाख का जुर्माना लगाया था, जोकि अभी तक वसूला नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह बहुजन समाज पार्टी पर हाल ही में 4800 रुपये का जुर्माना लगाया और उसकी भी रिकवरी नहीं हुई है। बसपा ने तो जुर्माना भरने से ही इंकार कर दिया है।

इस संबंध में हम केवल कानूनी कार्रवाई ही कर सकते हैं। जुर्माने की राशि अदा न करने के संबंध में हमने कई लोगों के खिलाफ केस किए हैं।
वीपी सिंह, कमिश्नर, नगर निगम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें