फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के राजनीतिक सफर की किताब पढ़िए पंजाबी में भी

Thu, 24 Apr 2014 07:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन पर इंग्लैंड के लेखक एंडी मोरिनो की पुस्तक के पंजाबी रूपांतरण को लेकर शिरोमणि अकाली दल के वर्करों में खासा उत्साह है, लेकिन भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने अभी तक इसमें ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई है।
विज्ञापन


मोरिनो की मोदी के राजनीतिक जीवन पर लिखी पुस्तक का पंजाबी रूपांतरण दोआबा कॉलेज जालंधर में जर्नलिज्म की प्रो. शाइना चावला कोछड़ और मधुबाला ने एक माह के दौरान किया है।

चेतना प्रकाशन ने पंजाबी में इस पुस्तक को प्रकाशित किया है। चेतना प्रकाशन के संचालक सतीश गुलाटी का कहना है कि 25 अप्रैल को लुधियाना की दाना मंडी में नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली होने जा रही है।
विज्ञापन


इस रैली में शिअद के नेता उनको पुस्तक की पंजाबी में लिखी एक प्रति भेंट करेंगे। गुलाटी ने कहा कि शिअद के कई कार्यकर्ताओं ने मोदी पर लिखी पुस्तक में खूब दिलचस्पी दिखाई है।

302 पेजों में मोदी के राजनीतिक जीवन को समेटने का प्रयास किया गया है, जबकि इसमें 16 पेज फोटोग्राफ  से सजे हैं। इसकी एक प्रति भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं अमृतसर से पार्टी उम्मीदवार अरुण जेटली को भी भेजी गई है।

अभी तक इस पुस्तक का इंग्लिश के अलावा गुजराती, मराठी और पंजाबी में रूपांतरण हो चुका है। हिंदी भाषा में यह अभी नहीं आई है। पिछले माह ही मोदी पर लिखी पुस्तक का पंजाबी में रूपांतरण करने के लिए राइट्स लिए गए थे।

इसके बाद प्रो. शाइना और मधु ने दिन-रात मेहनत करके कम से कम वक्त में इस पुस्तक का पंजाबी में रूपांतरण किया है।

दोआबा कॉलेज की प्रो. शाइना चावला कोछड़ ने अपने कहा कि इस पुस्तक में लेखक ने मोदी के जीवन के साथ साथ भारतीय कल्चर, राजनीतिक फिलॉस्फी, भारतीय दर्शन, दृष्टिकोण इत्यादि को भी खूबसूरती के साथ संजोया है।
विज्ञापन


मोदी के राजनीतिक जीवन पर यह काफी खुली किताब है। इसमें मोदी के जीवन के हर पहलू को बड़ी संजीदगी से दर्शाने का प्रयास किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें