मारपीट में क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह की नाक की हड्डी टूट गई जबकि एएसआई रमेश की बाजू टूट गई। सरेआम हो रही मारपीट की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप कर मामला शांत किया। युवकों को क्लब में पकड़ने के दौरान सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसे पुलिस आला अधिकारी कब्जे में लेकर जांच कर रहे हैं। यह भी बताया गया है कि इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह एसआई नवीन कुमार आपस में बैचमेट हैं।
घंटों चलता रहा हंगामा, वरिष्ठ अफसर पहुंचे मौके पर
देर रात तक पार्किंग में चले इस हंगामे से यूटी पुलिस की फजीहत हो रही है। ईस्ट डीएसपी गुरमुख सिंह, थाना प्रभारी नरेंदर पटियाल, क्राइम ब्रांच इंचार्ज हरिंदर सिंह सेखों ने पहुंचकर हालात संभाले। इसके बाद युवकों को पहले सेक्टर-26 और फिर सेक्टर-3 थाने ले जाया गया। यहां जांच के बाद पकड़े गए दोनों युवकों का गैंगस्टर्स से कोई संबंध नहीं निकला तो उन्हें छोड़ दिया गया।
चंडीगढ़ में यह हाल तो ट्राइसिटी पुलिस से कैसे होगा तालमेल
शहर में अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर चंडीगढ़ पुलिस ट्राइसिटी पुलिस के साथ मिलकर बेहतर तालमेल बनाने का दावा करती है। शहर में गैंगस्टर्स के बढ़ते दबदबे को देख हाल ही में यूटी एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने ट्राइसिटी के आला अधिकारियों के साथ बैठक भी की थी। इसमें पंचकूला और मोहाली पुलिस से बेहतर तालमेल बनाने की बात कही थी। लेकिन यूटी चंडीगढ़ पुलिस के आपसी विभागों में इतनी तनातनी है तो ट्राइसिटी की पुलिस से कैसे तालमेल बेहतर होगा।
साधारण कपड़ों में थी क्राइम ब्रांच, इसलिए गलतफहमी हुई
क्राइम ब्रांच के साधारण कपड़ों में होने के कारण आपस में गलतफहमी हो गई। मामले में दोनों तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई है। -गुरमुख सिंह, डीएसपी ईस्ट