बुडै़ल जेल में कैदियों में मारपीट रोकने के लिए जेल प्रशासन अब डंडे की जगह पेपर स्प्रे का इस्तेमाल करेगा। स्प्रे से आंखों में जलन होना शुरू हो जाएगी जिसका प्रभाव आधा घंटे तक रहेगा।
जेल में ड्यूटी पर तैनात सभी जेल वार्डनों को पेपर स्प्रे दिया जाएगा। चंडीगढ़ पुलिस प्रेपर स्प्रे का सफल प्रयोग कर चुकी है। इसके बाद जेल प्रशासन ने यह निर्णय लिया।
जेल प्रशासन अपने वार्डनों की सुरक्षा के लिए खासे इंतजाम कर रहा है। जेल प्रशासन जेल वार्डन के लिए हेलमेट, सेफ गार्ड और प्लास्टिक के डंडे खरीद रही है। अगर जेल वार्डनों को डंडे चलाने की जरूरत पड़ भी जाए तो कैदियों को प्लास्टिक के डंडे से चोट न लग सके।
पेपर स्प्रे से दिखाई देना हो जाएगा बंद
पेपर स्प्रे का इस्तेमाल करने पर आंखें में जलन महसूस होती। कुछ समय के लिए दिखाई देना बंद हो जाता है। करीब आंधे घंटे के बाद आदमी नार्मल होता है। पेपर स्प्रे के बाद जेल वार्डन तुरंत कैदी को काबू में कर सकेंगे।
750 कैदी बंद हैं जेल में
आपराधिक वारदात में पकड़े गए लोगों को बुडै़ल जेल में बंद किया जाता है। बुडै़ल जेल में करीब 750 कैदी बंद हैं। खूंखार कैदियों पर काबू पाने के लिए जेल वार्डन को मशक्कत करनी पड़ती है।