फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में गर्मी, शाम को बदला मौसम, 11-12 को चंडीगढ़ में बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अचानक मौसम में आए बदलाव से रविवार शाम मौसम सुहावना हो गया। 30 किलोमीटर की गति से तेज हवाएं चलीं। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई। इससे तापमान में करीब 9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि मंगलवार से बारिश का एक और दौर शुरू हो रहा है। 11 व 12 मई को बादल छाएंगे। अच्छी बारिश के भी संकेत मिल रहे हैं। इससे मौसम फिर से ठंडा हो जाएगा।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई बारिश से चंडीगढ़ का मौसम ठंडा हो गया था, लेकिन रविवार को फिर से तापमान बढ़ गया। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया। हालांकि, सामान्य से एक डिग्री से नीचे रहा। शाम होते ही अचानक से बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी रिकार्ड हुई। देर रात तक बादल छाए रहे थे।
अगले सप्ताह कैसा रहेगा मौसम
मौसम विशेषज्ञों ने बताया है कि मई के महीने में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं। अगला पश्चिमी विक्षोभ कल से सक्रिय हो जाएगा, जो काफी मजबूत है। इससे मंगलवार से लेकर वीरवार तक मौसम बदला रहेगा। मौसम में आए बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी। इस पूरे हफ्ते भी तापमान 40 डिग्री से नीचेे रहने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 38 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। मंगलवार व बुधवार को बादल छा सकते हैं और बारिश की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें