फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी साहब, दो से तीन पैग की तो छूट होनी चाहिए

Mon, 11 Nov 2013 11:10 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस वीक के तहत सोमवार सुबह 11.30 से दोपहर एक बजे तक आईजी आरपी उपाध्याय ने शहर के प्रतिष्ठित व्यापारियों के साथ सेक्टर-29 की ट्रैफिक लाइन में बैठक की।
विज्ञापन


इस दौरान एक दर्जन व्यापारियों को अपनी बात रखने का मौका दिया गया। इनमें से तीन व्यापारियों ने कहा कि रात के समय लग रहे ड्रंक एंड ड्राइविंग के नाकों ने लोगों के नाक में दम किया हुआ है।

दो से तीन पैग पीने वालों को छूट मिलनी चाहिए। इस बात को मानने से आईजी ने मना कर दिया। आईजी ने स्पष्ट किया कि शराब पीने वालों के खिलाफ मुहिम जारी रहेगी।
विज्ञापन


परिवार के साथ शादी से लौटते समय तो व्यक्ति को ज्यादा गंभीर होना चाहिए। बैठक में अधिकतर मुद्दे ट्रैफिक से संबंधित ही उठे।

आईजी के अनुसार जल्द ही 20 नई पीसीआर गाड़ियां खरीदी जाएंगी। इस मौके पर सेक्टर-15 की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, सेक्टर-24 मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजन महाजन, पुरुषोत्तम महाजन, कमल गुप्ता सहित कई व्यापारियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान एसएसपी नौनिहाल सिंह, डीएसपी नॉर्थ विजय कुमार और डीएसपी साउथ सुरजीत मलिक और शहर के थाना प्रभारी मौजूद थे।

सेक्टर 22 के व्यापारियों की तारीफ की
इस दौरान एसएसपी नौनिहाल सिह ने सेक्टर-22 के शोरूम मार्केट के व्यापारियों की ओर से खुद चलाई जा रही पार्किंग व्यवस्था की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वे कई बार खुद कार चलाकर वहां पर गए हैं।

आधे व्यापारियों ने किया छूट का समर्थन
व्यापारी परमजीत सिंह ने कहा कि रात के समय जब कोई अपने परिवार के सदस्य के साथ आता है तो नाके पर यंत्र में फूंक मारने के लिए कहा जाता है। ऐसे में परिवार के सदस्यों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इसलिए पैग की कुछ छूट तो मिलनी चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान जब इस मांग के समर्थन में हाथ खड़े करने के लिए कहा तो हॉल में मौजूद आधे लोगों ने उनका समर्थन किया।

चालान काटने की बजाय जागरूक करे
व्यापार मंडल के महासचिव अनिल वोहरा ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस को देखकर चालक हड़बड़ा जाता है। उनका कहना है कि पहली बार चालक का चालान न काटकर उसे जागरूक करना चाहिए।

सेक्टर-35 की मार्केट के अध्यक्ष संजय का कहना है कि ट्रैफिक लाइट्स पर बैकअप सिस्टम होना चाहिए ताकि बिजली चले जाने पर भी वह चलती रहे।

नहीं बताई लोकेशन
सेक्टर-38 सी की मार्केट एसोसिएशन के चेयरमैन हरभजन सिंह ने कहा कि आज (सोमवार को) कार्यक्रम की लोकेशन पूछने के लिए उन्होंने कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर फोन किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बाद में उन्होंने सेक्टर-26 थाने में फोन करके लोकेशन पूछी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें