फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बब्बर खालसा से जुड़े जिस युवक को तलाश रही पुलिस, वह 10 साल से कर रहा था दुकान में नौकरी

Wed, 03 Apr 2019 12:38 PM IST
खुशबू गोयल राजेश शांडिल्य, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
विज्ञापन
बब्बर खालसा के पांच आतंकी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े जिस युवक की पंजाब पुलिस को तलाश है, वह पिछले 10 साल से लाडवा स्थित रेडीमेड कपड़ों की दुकान में नौकरी कर रहा था। अब वह पांच दिनों से लापता है। रविंदर आतंकवादी संगठन से जुड़ा है, इसकी जानकारी न तो दुकान मालिक को है और न गांव वालों को है। वे इस संबंध में सवाल पूछने पर हैरान हो जाते हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, लाडवा विधानसभा क्षेत्र के गांव निवारसी निवासी 28 वर्षीय अविवाहित रविंदर सिंह पर आरोप है कि वह आतंकी संगठन बब्बर खालसा से जुड़ा है। इस संबंध में स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल मोहाली के पुलिस स्टेशन में आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें से पांच युवकों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि तीन फरार हैं। गिरफ्तार पांच लोगों में से एक कुरुक्षेत्र जिले के गांव सैदपुर वासी सुलतान सिंह भी है।

पंजाब पुलिस ने रात दो बजे मारी थी रेड
जानकारी के अुनसार, पंजाब पुलिस की स्पेशल सेल ने निवारसी गांव में तीन दिन पहले रात करीब दो बजे छापेमारी की थी। पंजाब पुलिस ने रविंदर के घर से कुछ सामान और मोबाइल बरामद किये थे। परिवार वालों से पूछताछ की थी। छापेमारी के समय रविंदर घर पर नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान मालिक बोला- कभी नहीं तोड़ा भरोसा

लाडवा के बीच बाजार में रेडीमेड कपड़ों की पुरानी दुकान है। इस दुकान में एक दशक से रविंदर नौकरी कर रहा था। दुकान के मालिक से जब रविंदर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह अपनी दुकान कई बार रविंदर के भरोसे छोड़ जाते थे। उसने कभी भरोसा नहीं तोड़ा।

माह के अंतिम सप्ताह में जाता था अमृतसर
दुकान से छुट्टी लेकर बीते शनिवार को रविंदर अमृतसर गया था। बताया गया कि वह हर माह के अंतिम सप्ताह में अमृतसर जाता था। परिवार भी यही जानता है कि वह अमृतसर में है, लेकिन कहां है, किसी को नहीं पता और न ही शनिवार के बाद से उसका परिवार, दुकान मालिक या गांव में किसी से संपर्क हुआ है।

सरपंच ने लिया रविंदर का पक्ष
गांव के सरपंच जरनैल सिंह ने बताया कि वह रविंदर सिंह और उसके परिवार को अच्छी तरह से जानते हैं। उसने अमृत छका हुआ है और कभी किसी प्रकार की आपराधिक वारदात में संलिप्त नहीं रहा है। उसके पिता गांव में ही चक्की चलाते हैं और परिवार के सदस्य भारतीय सेना में हैं और विदेश में भी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें