फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जातिगत प्रताड़ना मामले में प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-18 के सरकारी बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्य राज बाला पर चल रहे जातिगत प्रताड़ना के मामले में अब तक गिरफ्तारी न होने पर दलित समुदाय के सदस्यों ने सेक्टर-17 के मटका चौक पर रोष प्रदर्शन किया। डॉक्टर अंबेडकर संयुक्त संघर्ष मोर्चा व अन्य प्रदर्शनकारियों ने पुलिस का घेराव किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी की स्पेशल ड्यूटी पर तैनात डीएसपी गुरमुख सिंह ने मौके पर पहुंच कर मोर्चे के प्रतिनिधिमंडल की डीआईजी के साथ शुक्रवार को 11 बजे बैठक करवाने का आश्वासन दिया। बैठक में मोर्चा प्रतिनिधि प्रधानाचार्य को गिरफ्तार करने की बात रखेंगे। डॉक्टर अंबेडकर संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने मंगलवार को प्रेस वार्ता की। इसमें प्राचार्य पर अनुसूचित जाति अधिनियम के तहत दर्ज की गई एफआईआर के बावजूद पुलिस द्वारा प्रधानाचार्य को गिरफ्तार न करने पर सवाल उठाया। मोर्चे ने पुलिस और प्रशासन से निष्पक्ष जांच के मांग की। मोर्चे ने प्रधानाचार्य को गिरफ्तार करने के लिए दो दिन का समय दिया था। इसके बाद भी कार्रवाई न होने पर मोर्चे के सदस्य वीरवार को सड़कों पर उतरे और पुलिस का घेराव किया।
विज्ञापन

अब तक का मामला
27 जनवरी को अध्यापिका मेधावी ने शिक्षा विभाग को प्राचार्य द्वारा जातिगत अपशब्द का प्रयोग और प्रताड़ित करने पर लिखित शिकायत दी थी। इसके उपरांत 2 फरवरी को पुलिस में भी शिकायत दर्ज की गई जिसकी एफआईआर 22 फरवरी को पंजीकृत हुई। समुदाय ने पुलिस और प्रशासन द्वारा कार्रवाई न करने पर रोष प्रकट किया और प्राचार्य को अब तक गिरफ्तार न करने पर सवाल उठाए। अध्यापिका ने बताया अनुसूचित जाति से संबंध रखने के कारण प्रधानाचार्य ने कई मौकों पर उनका अपमान किया और घर पर अपने निजी काम करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें