फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: पीछे से मंच पर पहुंची पुलिस, रुकवाया सतिंदर सरताज का शो, भड़के छात्रों ने की खूब नारेबाजी

Tue, 12 Dec 2023 12:03 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

गायक सतिंदर सरताज ने कहा कि पुलिस कह रही है कि शो को बंद कर दो। उन्होंने सभी श्रोताओं से शो बीच में समाप्त करने के लिए माफी मांगी और फिर आगे कभी भविष्य में आने की बात कही लेकिन विद्यार्थी इस घटना से नाराज हो गए और उन्होंने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया
विज्ञापन
गायक सतिंदर सरताज। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला के गांव सिद्धूवाल स्थित राजीव गांधी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में देर रात उस समय विद्यार्थी भड़क गए जब पुलिस ने सूफी गायक सतिंदर सरताज के चलते शो को बीच में ही रुकवा दिया। गुस्साए विद्यार्थियों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की। बाद में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने उन्हें शांत कराया।

विज्ञापन


दरअसल लॉ यूनिवर्सिटी में शनिवार रात महफिल-ए-सरताज का आयोजन किया गया था। इस शो का समय देर शाम सात बजे से रात 10 बजे तक था। लेकिन किन्हीं कारणों से शो रात करीब सवा आठ बजे शुरू हो सका और 10 बजे के बाद भी चल रहा था। इसी बीच जब मंच पर गायक सतिंदर सरताज गीत पेश कर रहे थे तो पीछे की तरफ से मंच पर पुलिस पहुंच गई। एक पुलिस मुलाजिम ने गायक के पास जाकर उन्हें समय खत्म होने की बात कही। इसके बाद सरताज ने भी शो को आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया।

गायक ने कहा कि पुलिस कह रही है कि शो को बंद कर दो। उन्होंने सभी श्रोताओं से शो बीच में समाप्त करने के लिए माफी मांगी और फिर आगे कभी भविष्य में आने की बात कही लेकिन विद्यार्थी इस घटना से नाराज हो गए और उन्होंने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि नियम सभी के लिए बराबर हैं। जब शो के लिए मंजूरी शाम सात बजे से रात 10 बजे तक है तो तय समय के बाद इसे कैसे चलने दिया जा सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें