फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल की सफाई के दौरान चली गोली, थाने का एसपीओ घायल, डॉक्टरों ने सिर से निकाली बुलेट

Sun, 16 Jun 2019 03:09 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

बास थाने के अंतर्गत आने वाले गांव गढ़ी निवासी हांसी सिटी थाने के एसपीओ अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से अज्ञात परिस्थितियों में गोली चलने से गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें घायल अवस्था में हिसार के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर सिर से गोली निकाल दी है, लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव गढ़ी निवासी जोगेंद्र सिंह आर्मी से 30 मार्च 2018 को रिटायर्ड होने के बाद हांसी सिटी थाने में एक मार्च 2019 को अपनी ड्यूटी ज्वाइन की। वहां से उन्हें थाने की पीसीआर पर तैनात किया गया। शुक्रवार शाम को वह घर पर ही था। पुलिस को दिए बयान में जोगेंद्र की पत्नी शांति ने बताया कि शुक्रवार शाम को उनके पति घर पर ही थे। रात को परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद बैठे हुए थे तो उसके पति ने अलमारी से अपना पिस्तौल निकाला। इस पर उसने पूछा कि पिस्तौल का क्या करना है तो उन्होंने कहा कि सफाई करनी है। 

शांति के अनुसार वह बच्चों के साथ दूसरे कमरे में जाकर सो गई। कुछ समय बाद गोली चलने की आवाज से उसकी नींद खुली और उसने दूसरे कमरे में जाकर देखा तो उसके पति बेसुध अवस्था में चारपाई पर पड़े थे और उनके माथे से खून बह रहा था। इसके बाद उसने फोन कर अपने देवर पवन को बुलाया और हिसार निजी अस्पताल में लेकर गए। शांति का कहना है कि उसके पति को गोली कैसे लगी, उसे इस बारे में कुछ पता नहीं है। 
विज्ञापन


सुबह गोली चलने की सूचना मिली थी। जब हम मौके पर पहुंचे तो जोगेंद्र को इलाज के लिए हिसार ले जाया जा चुका था। उसकी पत्नी शांति के बयान दर्ज किए गए हैं। फिलहाल जोगेंद्र बयान देने की स्थिति में नहीं था। मामले में जोगेंद्र के बयान दर्ज होने के बाद ही सच्चाई का पता चल पाएगा। 
विज्ञापन

- सुनील कुमार, थाना प्रभारी, बास।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें