फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवादार पर पुलिस ने बरसाए डंडे, थाने में माफीनामा को लेकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। डड्डूमाजरा स्थित गुरुद्वारे के नजदीक पुलिस ने चंडीगढ़ समूह गुरुद्वारा प्रबंधक संगठन के सेवादार पर डंडा बरसा दिया। सेवादार हरमिंदर सिंह के चेहरे पर काफी चोटें आई हैं। चंडीगढ़ समूह गुरुद्वारा प्रबंधक संगठन के महासचिव रघुवीर सिंह रामपुर ने मलोया थाना पहुंचकर मामला शांत कराने का प्रयास किया तो पुलिसकर्मी दुव्यर्वहार करने लगे। थाने में करीब दो घंटे तक माफीनामे को लेकर हंगामे के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

रघुवीर सिंह रामपुर ने बताया कि शहर में कर्फ्यू के बाद से डड्डूमाजरा में रोजाना जरूरतमंदों के लिए लंगर लगाया जा रहा है। बुधवार शाम करीब 5.30 बजे लंगर की तैयारी चल रही थी, इस बीच सेवादार हरविंदर सिंह गुरुद्वारा से करीब 50 मीटर दूर रेहड़ी लेने जा रहा था। इसी बीच पुलिसकर्मियों ने बिना पूछताछ के हरविंदर की पिटाई शुरू कर दी। उधर, पुलिस का कहना है कि भीड़ ज्यादा होने के चलते ऐसा हुआ होगा। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है। रघुवीर सिंह रामपुर ने कहा कि हरविंदर सिंह का पास भी बना है, इसके बावजूद पुलिस वालों ने जबरन पिटाई कर दी।
पुलिस की कारगुजारी से सिख संगत नाराज
रघबीर सिंह रामपुर ने कहा कि कोरोना वायरस का प्रकोप चल रहा है। पूरा शहर में लॉकडाउन और कर्फ्यू लगा है। लोग घरों में कैद हैं। लोगों को भोजन मिलना मुश्किल है। सिख संगत लोगों की सेवा में जुटी हुई है। शहर के गुरुद्वारों में हर रोज 15 से 20 हजार लोगों के लिए लंगर की सेवा हो रही। सेवा कर रहे सिख पर पुलिस का व्यवहार ठीक नहीं है। यह सहन नहीं किया जाएगा। चेयरमैन तारा सिंह ने कहा है कि यदि पुलिस का रवैया ठीक नहीं रहा तो लंगर सेवा में परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें