जम्मू-कश्मीर में उरी सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले के तहत पूरे पंजाब में हाई-अलर्ट कर दिया गया है। इस संबंध में रविवार सुबह से ही शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, बस स्टैंड सहित अन्य सभी जनतक स्थानों को कड़ी सुरक्षा मुहैया करवाई गई है। साथ ही संदिगध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।
इतना ही नहीं रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर पुलिस फोर्स की ओर से सर्च अभियान भी चलाया गया। ताकि आतंकी शहर में किसी भी तरह की साजिश को अंजाम न दे सके। इसके अलावा शहर को आने-जाने वाले रास्तों पर चौकसी बढ़ा दी है। पठानकोट और दीनानगर में हुए हमले के बाद अब पुलिस किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती है। यहां तक कि दो पहिया वाहन चालकों की भी गंभीरता से चेकिंग की जा रही है।