फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी वापस जाने को रेलवे स्टेशन पहुंची महिला, प्रसव पीड़ा से तड़पने लगी तो पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Wed, 27 May 2020 09:17 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर ( पंजाब)
विज्ञापन
महिला को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर बुधवार साढ़े 11 बजे अचानक एक महिला गिरकर तड़पने लगी। इस पर आसपास के लोग खड़े होकर उसे देखने लगे। यहां खड़े लोग पहले तो समझ नहीं पा रहे थे कि महिला अचानक इतनी तेजी से क्यों चिल्ला रही है। जैसे ही इसकी जानकारी रेलवे स्टेशन पर तैनात जीआरपी थाना की एडिशनल एसएचओ उर्मिला को लगी तो वह दौड़कर मौके पर पहुंचीं।

विज्ञापन


 चिल्लाती महिला को देखते ही वह समझ गईं कि वह गर्भवती है और प्रसव पीड़ा से तड़प रही है। बिना देरी किए महिला एडिशनल एसएचओ ने तुरंत एंबुलेंस को फोन किया और फिर रेलवे की मेडिकल टीम को फोन करके मामले की जानकारी देकर तुरंत बुलाया। रेलवे की मेडिकल टीम ने भी बिना देरी किए मौके पर पहुंच गई। 
 

यह भी पढ़ें- अच्छी पहल: अब कॉलेजों में शिक्षक नियुक्त होंगे पासपोर्ट अधिकारी, छात्रों का नि:शुल्क बनेगा पासपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक एंबुलेंस आती रेलवे के डॉक्टरों ने महिला की प्राथमिक जांच रेलवे स्टेशन पर ही पर्दा लगाकर शुरू कर दी। डॉक्टरों को जांच में पता चला कि महिला को तत्काल अस्पताल नहीं पहुंचाया गया तो महिला की यहीं पर डिलीवरी हो जाएगी, जिससे उसकी जान को खतरा हो सकता है। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से गर्भवती को अस्पताल पहुंचाया गया। बता दें कि महिला स्टेशन पर स्क्रीनिंग के लिए पहुंची थी। जौनपुर जाने वाली ट्रेन से उसे यूपी के सुल्तानपुर जाना था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें