फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में भर्ती के नाम पर ठगी: ठग का पता ढूंढने मिलिट्री कैंप पहुंची पुलिस, खाली हाथ लौटी

Sun, 19 Jul 2020 10:39 AM IST
ajay kumar कंवरपाल, हलवारा (लुधियाना)

सार

  • सेना में भर्ती के नाम पर युवाओं से ठगी के मामले में हो रहे नए खुलासे
  • व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाता था अलग-अलग ट्रेनिंग कैंपों की फोटो 
  • सेना अफसरों ने पीड़ित युवाओं को जांच के लिए सोमवार को बुलाया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना में भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी स्वर्ण सिंह की फोटो और पहचान का खुलासा अमर उजाला द्वारा करने के बाद अब पुलिस की नींद भी खुली है। शनिवार को सुधार पुलिस जगरांव ब्रिज के पास मिलिट्री कैंप में आरोपी की जानकारी लेने पहुंची। हालांकि उन्हें वहां से खाली हाथ लौटना पड़ा, क्योंकि सेना के सुरक्षाकर्मियों ने कमांडिंग अफसर की परमिशन लेकर सोमवार को आने को कहा है। 

विज्ञापन


वहीं इस मामले को लेकर सेना के अधिकारी भी सतर्क हो चुके है। सेना की 152 टीए व 103 बटालियन ढोलेवाल चौक अफसरों ने पीड़ित युवाओं को सोमवार को जांच को बुलाया है। वहीं शनिवार को पता चला है कि आरोपी स्वर्ण सिंह लुधियाना के नुरपूरबेट गांव का रहने वाला है। उसका परिवार वहीं रहता है लेकिन अभी आरोपी फरार है। 

सेना में भर्ती करवाने के नाम पर ठगी करने के आरोपी स्वर्ण सिंह के बारे में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पीड़ित दीपक कुमार का कहना है कि उसका ठिकाना जिला लुधियाना के आसपास ही है क्योंकि उसके बच्चे लुधियाना के लाडोवाल के पास एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ते हैं। उसकी पत्नी का ड्राइविंग लाइसेंस भी उसने लुधियाना आरटीए दफ्तर से ही बनाकर दिया था। इसलिए उन्हें पूरा यकीन है कि आरोपी यहीं आसपास कहीं छिपा है। हालांकि आरोपी उन्हें अपना घर चंडीगढ़ में फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह के घर के पास बताता रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आरोपी लुधियाना के कई बडे़ पुलिस अधिकारियों के साथ भी अपनी रिश्तेदारी भी बताता था। उसका मकसद था कि लोग उसकी बातों पर विश्वास करें। पीड़ित दीपक कुमार सहित अन्य लोगों ने आर्मी हेडक्वार्टर, डीजीपी पंजाब, सीपी लुधियाना समेत अन्य अधिकारियों को लिखित शिकायत भेजकर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। उनका कहना है कि आरोपी अपनी बहन को कनाडा निवासी बताता है, ऐसे में डर है कि वह कहीं विदेश फरार न हो जाए। 

सेना ट्रेनिंग कैंप की डालता था फोटो
पीड़ित युवाओं के अनुसार स्वर्ण सिंह पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, धौला कुआं मिलिट्री वेस्टर्न कमांड बेस व राजस्थान के विभिन्न मिलिट्री ट्रेनिंग कैंप की फोटो अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर डालता था। ताकि लगे कि उसका सैन्य अधिकारियों से नजदीकी संबंध है। इन्हीं फोटो को देखकर ज्यादातर युवा उसके झांसे में फंसते रहे हैं। 
आरोपी के संबंध में जानकारी लेने के लिए पुलिस टीम सेना के कैंप स्टेशन गई थी। वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने कमांडिंग अफसर के आदेश लाने के लिए कहा है। अब सोमवार को दोबारा वहां जाएंगे, ताकि आरोपी के बारे में और जानकारी जुटाई जा सके। अजैब सिंह, प्रभारी थाना सुधार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें