फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फायर बिग्रेड ने बुझाई चिता, पुलिस ने उठाई युवती की लाश, जानें क्या है पूरा मामला

Tue, 05 Sep 2023 05:49 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जाखल (हरियाणा)

सार

टोहाना के डीएसपी शमशेर सिंह ने बताया कि जाखल थाने में सोमवार को सूचना मिली थी कि गांव की करीब 20 वर्षीय युवती ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। तबीयत बिगड़ने पर उसे परिजन टोहाना अस्पताल ले गए। पुलिस वहां पहुंची तो परिजन वहां से युवती को लेकर रतिया चले गए। 
विज्ञापन
युवती की जलती चिता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के जाखल खंड के गांव म्योंद कलां में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत के बाद परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार करने लगे। इसकी भनक लगते ही गांव में चल रहे अंतिम संस्कार को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रुकवा दिया। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से चिता की आग को बुझवा कर शव बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

विज्ञापन

 
मौके पर पहुंचे टोहाना के डीएसपी शमशेर सिंह ने बताया कि जाखल थाने में सोमवार को सूचना मिली थी कि गांव की करीब 20 वर्षीय युवती ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। तबीयत बिगड़ने पर उसे परिजन टोहाना अस्पताल ले गए। पुलिस वहां पहुंची तो परिजन वहां से युवती को लेकर रतिया चले गए। 

डीएसपी ने बताया कि रास्ते में युवती ने दम तोड़ दिया तो परिजन उसे गांव ले गए और मंगलवार को उसका अंतिम संस्कार शुरू कर दिया। इस बारे में सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और संस्कार को रुकवा दिया। युवती की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए अब शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें