फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात तक डिस्कोथेक चलने पर पुलिस की रेड, हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। डीसी के आदेशों के बाद शुक्रवार रात ईस्ट डिवीजन पुलिस की ओर से तेज म्यूजिक बजाने और देर रात तक खुले रहने वाले डिस्को क्लबों के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान इंडस्ट्रियल एरिया और सेक्टर-26 थाने के अंतर्गत पांच क्लबों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

ईस्ट डिवीजन पुलिस को नाइट क्लबों और डिस्को में तेज साउंड में म्यूजिक बजाकर ध्वनि प्रदूषण करने और तय समय के बाद भी क्लबों के खुले होने की शिकायतें आ रही थीं। इसे देखते हुए डीएसपी ईस्ट दिलशेर सिंह चंदेल ने संबंधित थाना प्रभारी समेत पुलिसकर्मियों की टीम गठित कर शुक्रवार रात छापामारी शुरू की। इस दौरान कुछ क्लबों में ऊंची आवाज में म्यूजिक बज रहा था। पुलिस ने डीसी के आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में आईपीसी के सेक्शन 188 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि आगे भी अवहेलना करने वाले डिस्कोथेक पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें