कई दिन से पहेली बनी राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत की लोकेशन पुलिस के हाथ लगी है, जिसके बाद तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल तलाशी जारी है।
दरअसल राम रहीम के राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के गांव गुरुसर मोडिया में हनीप्रीत के छिपे होने की खबर मिली। कहा जा रहा है कि यहां डेरे में बने लड़कियों के होस्टल में हनीप्रीत रही रही है। जानकारी मिलते ही सुबह 11 बजे हरियाणा की पंचकूला पुलिस सहित राजस्थान की गोलूवाला और सूरतगढ़ पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और घर को घेर लिया।
सूत्रों का कहना है कि पुलिस को राम रहीम के पैतृक घर में हनीप्रीत सहित कुछ संदिग्ध लोगों के छुपे होने की खबर मिली थी।