फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पहले दौड़ा-दौड़ा के पीटा फिर पानी पिलाया, सरपंच बोले- पुलिस नाटक कर रही

Thu, 02 Mar 2023 01:14 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा)

सार

प्रदर्शन करने पहुंचे सरपंचों की भारी संख्या को देखते हुए प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा। हाउसिंग बोर्ड चौक पर पुलिस के साथ-साथ एंबुलेंस भी तैनात की गई थी। सरपंचों के काफी प्रयास के बाद भी वे बैरिकेडिंग को पार नहीं कर पाए। हालांकि दो बार सरपंच बैरिकेड को खींच कर साथ ले गए थे।
विज्ञापन
पंचकूला में सरपंचों पर लाठीचार्ज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ई-टेंडरिंग के विरोध में पंचकूला पुलिस ने पहले सरपंचों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और फिर उनको पानी भी पिलाया। इतना ही नहीं घायल सरपंचों और पंचायत सदस्यों को पुलिसकर्मी एंबुलेंस में डालकर अस्पताल लेकर पहुंचे। इस पर सरपंचों ने कहा कि अगर पहले ही इस तरह व्यवहार किया जाता तो नौबत लाठीचार्ज तक पहुंचती ही नहीं। लोगों के सिर फोड़ने और टांग तोड़ने के बाद पुलिस सहानुभूति जताने का नाटक कर रही है। वहीं दूसरी ओर एक साथ कई लोगों के नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 पहुंचने के कारण इमरजेंसी में बेड कम पड़ गए। पहले से भर्ती मरीजों के साथ ही बेड पर घायल सरपंचों को लिटाया गया।

विज्ञापन


प्रदर्शन करने पहुंचे सरपंचों की भारी संख्या को देखते हुए प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा। हाउसिंग बोर्ड चौक पर पुलिस के साथ-साथ एंबुलेंस भी तैनात की गई थी। सरपंचों के काफी प्रयास के बाद भी वे बैरिकेडिंग को पार नहीं कर पाए। हालांकि दो बार सरपंच बैरिकेड को खींच कर साथ ले गए थे, मगर चेन से बंधा होने के कारण उसे दूर नहीं कर सके। इस दौरान जाम भी लग गया।

विज्ञापन


भाषण के दौरान भीड़ में घुसा सांड़, अफरा-तफरी मची
जिस समय प्रदर्शनकारियों की कमेटी मुख्यमंत्री के ओएसडी से बातचीत के लिए चंडीगढ़ सीएम आवास गई हुई थी, उस समय हाउसिंग बोर्ड पर भाषणबाजी चल रही थी। चंडीगढ़ जाने वाले रास्ते पर हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी बैठे थे। इसी दौरान कहीं से एक सांड़ प्रदर्शनकारियों के बीच में घुस गया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग उससे बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। करीब पांच मिनट तक अफरा-तफरी के माहौल के बाद सांड़ को वहां से निकाला जा सका। इसके बाद चंडीगढ़ से पंचकूला की तरफ के रास्ते पर खड़ी फोर्स में एक गाय आकर घुस गई। उस गाय को भी बड़ी मुश्किल से नाले की तरफ निकाला गया।
विज्ञापन


रास्ता बंद होने से वाहन चालकों को हुई परेशानी
सरपंचों के प्रदर्शन के चलते दोपहर दो बजे ही बैरिकेडिंग कर चंडीगढ़-पंचकूला का रास्ता बंद कर दिया गया था। रात आठ बजे तक रास्ता नहीं खुल सकता था। वाहन चालकों को आने-जाने के लिए सिंहद्वार के रास्ते का प्रयोग करना पड़ा। इससे लोगों को परेशानी तो हुई ही साथ ही उनका वक्त भी बर्बाद हुआ। जब भी पंचकूला में कोई प्रदर्शन होता है तो यह रास्ता बंद हो जाता है। इसके अलावा अग्रसेन चौक और गीता चौक पर भी पुलिस नाके लगाकर रास्ता बंद किया गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें