फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन की तस्करी में गिरफ्तार थानेदार ने की खुदकुशी, संतरी की एके-47 छीन कनपटी में मारी गोली

Wed, 14 Aug 2019 06:47 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) द्वारा हेरोइन की तस्करी में गिरफ्तार किए गए थानेदार ने एसटीएफ सेल में तैनात एक संतरी की एके-47 छीनकर अपनी कनपटी में गोली मार आत्महत्या कर ली। एसटीएफ अधिकारी रछपाल सिंह ने मामले की जांच का आदेश दिया है। सेल को सील कर मीडिया के वहां जाने पर पाबंदी लगा दी गई है।

विज्ञापन


सोमवार देर रात एसटीएफ ने अटारी सेक्टर के थाना घरिंडा में तैनात दो थानेदारों को हेरोइन और नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार थानेदारों में अवतार सिंह निवासी छेहरटा और जोरावर सिंह निवासी गांव अचिंतपुर शामिल थे। दोनों को गिरफ्तार कर एसटीएफ सेल में रखा गया था।

मंगलवार सुबह जब इस सेल के बाहर एक संतरी एके-47 के साथ ड्यूटी कर रहा था तो अवतार सिंह ने उसकी एके-47 छीनकर खुद को गोली मार ली। आवाज सुन कर सेल में तैनात सभी पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उस तरफ भागे। ड्यूटी पर तैनात संतरी ने घटना की जानकारी अधिकारियों को दी। जिस सेल में अवतार सिंह ने आत्महत्या की, उसी में दूसरा थानेदार जोरावर सिंह भी था। एसटीएफ मंगलवार को दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं- श्री गुरु रविदास का मंदिर गिराए जाने के विरोध में आज बंद रहा पंजाब, दिल्ली-अंबाला हाईवे भी जाम
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार दोनों थानेदारों के तार अटारी में पकड़ी गई 532 किलो हेरोइन के साथ जुड़े हुए हैं। जानकारी के अनुसार दोनों थानेदार कई साल से सीमावर्ती गांवों में रहने वाले तस्करों के साथ मिल कर नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे थे। थाना घरिंडा इंटरनेशनल बॉर्डर अटारी से मात्र दस किलोमीटर की दूरी पर है।

ये भी पढ़ें- कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कश्मीरी विद्यार्थियों संग मनाई ईद दी दावत, छात्र बोले- पंजाब हमारा दूसरा घर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें