फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: पाक नागरिक गिरफ्तार, पैन और आधार कार्ड बनाकर घर खरीदा, शादी भी की

Thu, 12 Oct 2017 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : Demo Photo
विज्ञापन
कमिश्नरेट पुलिस ने पाक मूल निवासी को गांव अलीपुर से गिरफ्तार किया है। अहसान उल हक ने सलेमपुर के पते पर पैन और आधार कार्ड बना गलत ढंग से इसका इस्तेमाल कर अलीपुर में मकान खरीदा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि कहीं उसका संपर्क पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी या जासूसी से तो नहीं है। 
विज्ञापन


कमिश्नर पीके सिन्हा ने बताया कि आरोपी ने गांव अलीपुर में अपना मकान खरीदा है। वह नवांशहर जिले के मुकंदरपुर वासी बलविंदर कौर से विवाहित है। स्पेशल ऑपरेशन यूनिट व कमिशनरेट पुलिस की संयुक्त टीम ने गांव अलीपुर में छापामारी कर असहान को गिरफ्तार किया।

अहसान पाक के गांव सजरा का रहने वाला है और काफी समय से जालंधर आता जाता रहता था। वह पांच बार पाकिस्तान से आ चुका है और तीन बार पत्नी को भी ले जा चुका है। उसने ऑस्ट्रिया की नागरिकता भी हासिल कर रखी है। उसने जालंधर में सलेमपुर के पते पर आधार और पैन कार्ड तैयार करवाया था। उसी आधार पर चार मरले का मकान अलीपुर में खरीद रखा है। 
विज्ञापन


कमिश्नर ने बताया कि उसने गलत ढंग से आधार कार्ड और पैन कार्ड तैयार कर उसका इस्तेमाल किया। अब बाकी पूछताछ की जा रही है कि उसका मकसद क्या था। वह भारत में पांच बार क्यों आया। उसने यहां पर गलत दस्तावेज क्यों बनाए। जासूसी की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता, इसलिए उच्चस्तरीय टीम जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें