फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बिना मास्क पहनकर घूमने वालों पर लगा 1.43 लाख का जुर्माना, 287 लोगों के काटे गए चालान और 21 के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के अलग-अलग जगहों पर यूटी पुलिस ने शाम छह से सुबह पांच बजे तक बिना मास्क पहने घूम रहे लोगों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया। इसके तहत पुलिस ने 287 लोगों के चालान काटकर 1,43,500 रुपये जुर्माना वसूला। वहीं संबंधित थाना पुलिस ने 21 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार भी किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम छह बजे बजे से सीनियर अफसरों के निर्देश पर शहर के अलग-अलग एरिया में बिना मास्क पहनने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस अभियान में सबसे ज्यादा 138 चालान ईस्ट डिवीजन, 88 साउथ डिवीजन में और 61 सेंट्रल में काटे गए। वहीं 16 वाहनों को जब्त करने के साथ बिना कारण शहर में एंट्री करने पर बॉर्डर एरिया से 106 वाहनों को वापस लौटाया गया। इतना ही नहीं, 25 जून से अब तक पुलिस 2075 लोगों का चालान काटकर कुल 10,56,500 रुपये जुर्माना वसूल चुकी है।
स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने पुलिस के साथ मिलकर मास्क नहीं पहनने पर काटे चालान
शहर के विभिन्न हिस्सों में मास्क नहीं पहनने वालों के चालान किए जा रहे हैं। शनिवार को डड्डूमाजरा, सेक्टर-52 और 49 की मार्केट में प्रशासन की ओर से नियुक्त स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने पुलिस के साथ मिलकर मास्क नहीं पहनने वाले और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की अनदेखी करने वालों के चालान काटकर जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें