आतंकवादी जगतार सिंह तारा को फिल्लौर अदालत से 8 दिन का पुलिस रिमांड हासिल करने के बाद जिला मोहाली के खरड़ स्थित सीआईए स्टाफ में लाकर पूछताछ की गई। उसे गोराया थाना पुलिस (जालंधर देहाती) की ओर से ढाई वर्ष पुराने मामले में प्रोडक्शन वारंट हासिल कर गिरफ्तार किया गया था।
सूत्रों के अनुसार तारा को सोमवार शाम 6 बजे के करीब खरड़ लाया गया जहां पर लगभग 24 घंटों तक पूछताछ के बाद मंगलवार शाम 4:30 बजे उसे जालंधर वापस ले जाया गया। जालंधर पुलिस एवं इंटेलिजेंस विंग पंजाब की विशेष टीम ने तारा से पूछताछ की व उसके पंजाब में नेटवर्क के बारे में पता लगाने के प्रयास किए।