चंडीगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल में पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों का तबादला किया गया है। केंद्र सरकार ने एसजीएमयूटी कैडर के आईएएस/आईपीएस में बड़े तबादले किए हैं। डीएसपी रैंक के अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है। आईपीएस केतन बंसल को दमन एंड दीव और आईपीएस मृदुल को अरुणाचल प्रदेश भेजा गया है। इस फेरबदल में देशभर के दानिप्स कैडर के 32 अधिकारियों का एक से दूसरे जगह ट्रांसफर किया गया है।
वहीं, आईएएस प्रेरणा पुरी की चंडीगढ़ में वापसी हुई है। अरुणाचल प्रदेश से स्वप्निल नाइक को भी चंडीगढ़ भेजा गया है। आईएएस रूपेश कुमार का तबादला जम्मू-कश्मीर किया गया है। वहीं, अंडमान और निकोबार में सेवाएं दे रहे आईपीएस मंजीत और गीतांजलि खंडेलवाल का तबादला चंडीगढ़ किया गया है।