फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीडिया से बदसलूकी, सांसद भगवंत मान के खिलाफ पुलिस में शिकायत

Fri, 02 Sep 2016 05:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बस्सी पठाना (फतेहगढ़ साहिब)।
विज्ञापन
भगवंत मान - फोटो : ANI
विज्ञापन
पंजाब में आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। फतेहगढ़ साहिब प्रेम क्लब ने सांसद भगवंत मान के खिलाफ पुलिस को शिकायत दे दी है। आरोप है कि भगवंत मान ने रैली के दौरान उनसे बदसलूकी की।
विज्ञापन


मीडिया कर्मियों ने मान के खिलाफ एसएसपी हरचरन सिंह भुल्लर को शिकायत दी है। वहीं मीडिया को बिकाऊ कहने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गुरप्रीत सिंह जीपी की अगुवाई में मान का पुतला फूंका।

शिरोमणि अकाली दल के हलका इंचार्ज दीदार सिंह भट्टी, जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह लिबड़ा की अगुवाई में डीसी दफ्तर के बाहर मान का पुतला जलाया गया। शुक्रवार को जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स में इकट्ठा हुए मीडिया कर्मियों ने एसएसपी भुल्लर को एक मांग पत्र देकर मान के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


मीडिया ने मान द्वारा जनहित में मीडिया से माफी मांगे जाने की मांग की है। माफी न मांगें जाने पर पंजाब भर में मान के खिलाफ संघर्ष शुरू करने की भी चेतावनी दी गई है। इस पर एसएसपी ने बस्सी पठाना के डीएसपी को शिकायत मार्क करके दो दिन में मामले की जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा है।
विज्ञापन

आप वर्करों ने भगवंत मान को घेरा

भगवंत मान ने आयोजित जनसभा में कहा कि पार्टी पंजाब के 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। - फोटो : amarujala
इससे पहले मान को आप वर्करों और वलंटियरों ने सुच्चा सिंह छोटेपुर को पंजाब कनवीनर पद से निष्कासित किए जाने पर घेरा। 

रैली स्थल से सामने स्थित लायंस भवन में करीब सौ वर्करों ने अरविंद केजरीवाल को अपना इस्तीफा भेजने का एलान किया। सर्कल इंचार्ज प्रहलाद सिंह माजरी, नरेश वालिया, जगतार सिंह तारी, हरजिंदर सिंह बैंस, मनप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह लोहारीकलां के नेतृत्व में आप वलंटियरों ने अपने इस्तीफे दिए। इस दौरान सभी ने कहा कि जब तक छोटेपुर को उनका ओहदा वापस नहीं लौटाया जाता, उनका संघर्ष आप विरोधी ही रहेगा। 

सर्कल इंचार्ज प्रहलाद ने कहा कि रोष स्वरूप 100 वालंटियरों ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया है। रैली स्थल के बाहर चीफ आर्गनाइजिंग सेक्रेटरी कांग्रेस सेवा दल की जिलाध्यक्ष मुकेश धारीवाल, ब्लाक अध्यक्ष रिशु मलहोत्रा ने भगवंत मान का पुतला फूंक रोष जाहिर किया। उन्होंने कहा कि मान ने आटा दाल स्कीम के लाभपात्रियों को भिखारी बताया है। इसके लिए मान को जनहित में माफी मांगनी चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें