फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana CET: पेपर लीक माफियाओं के 983 शातिर राडार पर, सुरक्षा घेरे में परीक्षा केंद्र, सरकार ने झोंकी ताकत

Sat, 05 Nov 2022 02:03 AM IST
ajay kumar सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पेपर लीक मामले में कुल 312 आरोपी अभी फरार हैं और 671 आरोपी जमानत पर हैं। आशंका है कि माफिया के सदस्य सीईटी पेपर को लेकर गड़बड़ी कर सकते हैं। यह परीक्षा सरकार के लिए काफी अहम है, क्योंकि इससे 10 लाख से अधिक युवाओं का भविष्य जुड़ा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेपर लीक और नौकरियों में फर्जीवाड़े के लिए सुर्खियों में रहे हरियाणा की साख बचाने के लिए प्रदेश सरकार ने सीईटी परीक्षा को नकल रहित बनाने पर पूरी ताकत झोंक दी है। इस बार किसी भी सूरत में पेपर लीक और आउट न हो, इसके लिए सरकार ने फुल फ्रूफ प्लान तैयार किया है। हालांकि, इस बार भी सरकार के सामने चुनौतियां कम नहीं हैं। 

विज्ञापन


खुफिया विभाग से मिली रिपोर्ट के बाद हरियाणा सरकार ने पेपर लीक, आउट करने में शामिल रहे 900 से अधिक आरोपियों को राडार पर ले लिया है। खुफिया एजेंसियां, सीएम फ्लाइंग स्कवायड और जिला पुलिस समेत अन्य एजेंसियां संदिग्धों की पल-पल की गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। इसके अलावा, सभी एसपी को सीधे परीक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

वर्ष 2014 से अब तक पेपर लीक मामलों में शामिल कुल 771 आरोपियों को हरियाणा पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। हालांकि, इनमें से 671 आरोपी इस समय जमानत पर हैं। इसके अलावा, कुल 76 मामलों में 312 आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। यही पेपर लीक माफिया के आरोपी सरकार के लिए चुनौती बने हैं। 

विज्ञापन

संदिग्ध कोचिंग सेंटर, परीक्षार्थी और संदिग्ध अध्यापकों पर निगरानी रखी जा रही है। सभी जिलों की साइबर सेल सोशल मीडिया पर नजर गढ़ाए हैं। डीजीपी पीके अग्रवाल और सीआईडी चीफ आलोक मित्तल परीक्षा को लेकर पल-पल की खबर ले रहे हैं। सभी जिलों के एसपी को इस संबंध में कड़े निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी सूरत में पेपर लीक और आउट नहीं होना चाहिए। सुरक्षा की दृष्टि से सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा होगा और पहले के मुकाबले पुलिस कर्मचारियों की संख्या अधिक होगी। 

ये आरोपी बढ़ा रहे टेंशन
पेपर लीक मामले में कुल 312 आरोपी अभी फरार हैं और 671 आरोपी जमानत पर हैं। आशंका है कि माफिया के सदस्य सीईटी पेपर को लेकर गड़बड़ी कर सकते हैं। यह परीक्षा सरकार के लिए काफी अहम है, क्योंकि इससे 10 लाख से अधिक युवाओं का भविष्य जुड़ा है और दो साल के लंबे इंतजार के बाद यह परीक्षा हो रही है। ऐसे में सरकार किसी भी सूरत में कोई ढिलाई नहीं चाहती है। 

रिपोर्ट के मुताबिक अंबाला के 8, भिवानी के 101, दादरी के 6, फरीदाबाद-यमुनागर 10-10, फतेहाबाद के 7, हिसार 68, जींद 47, कैथल 89, करनाल-कुरुक्षेत्र-सिरसा 2-2, नारनौल 7, पंचकूला 113, पानीपत 102, रेवाड़ी 33, रोहतक के 64 आरोपी जमानत पर बाहर हैं। 
विज्ञापन

अब तक 28 पेपर लीक होने के आरोप
विपक्ष आरोप लगाया रहा कि वर्ष 2014 से अब तक कुल 28 पेपर लीक हो चुके हैं लेकिन हरियाणा सरकार केवल चार पेपरों को ही लीक मानती है। इनमें ग्राम सचिव, एएलएम, यूडीसी और पुलिस सिपाही भर्ती का पेपर शामिल है। इसके अलावा, नौकरियों को लेकर हर भर्ती में गड़बड़ी और फर्जीवाड़ा सामने आ रहा है। बार-बार पेपर लीक होना और परिणाम संशोधित होने से अभ्यर्थियों को परेशानी होती है। 

इसी साल अब तक आ चुके 15 मामले
पेपर लीक और आउट के मामलों की बात करें तो इसी साल अब तक कुल 15 केस दर्ज किए जा चुके हैं और 109 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। 2021 में 32 केसों में 427, 2020 में 2 केसों में 21, 2019 के 6 केसों में 25, 2028 में 5 केसों में 26, 2017 में 5 केसों में 16, 2016 में 5 केसों में 54, 2015 में 5 केसों में 55 और साल 2014 में 1 मामले में 9 आरोपी काबू किए गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें