पंजाब में होने वाले चुनावों तथा गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए एसएसपी गुरदासपुर के दिशा-निर्देशो पर शहर धारीवाल में वाहनों आदि की चैकिंग की गई।
डीएसपी ए डी सिंह तथा थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने संयु्क्त तौर पर बताया कि चुनाव आयोग के आदेशों की पालना करते हुए सीआरपीएफ के जवानों के सहयोग से डाग स्क्वायड को साथ लेकर वाहनों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विशेष चैकिंग की गई।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों को अपील की कि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नजर आती है तो तुरंत संबंधित पुलिस थाने में सूचना दी जाए ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सकें।