फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के राज्य कवि उदयभानु हंस का निधन, 93 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Wed, 27 Feb 2019 01:21 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
विज्ञापन
उदयभानु हंस - फोटो : File Photo
विज्ञापन

हरियाणा के राज्य कवि हिसार के लाजपत नगर निवासी उदयभानु हंस का मंगलवार शाम निधन हो गया। वे कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे उदयभानु हंस ने अपने आवास पर शाम करीब 7:40 बजे अंतिम सांस ली। उन्हें 20 दिन पहले निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। एक सप्ताह पहले डॉक्टरों द्वारा जवाब देने के बाद उन्हें घर लाया गया था। 

विज्ञापन


एक सप्ताह से वह घर पर ही परिजनों के साथ समय बिता रहे थे। जैसे ही उनके निधन की सूचना हिसार और प्रदेश के साहित्य जगत के लोगों को मिली तो कई साहित्यकार उनके आवास पर पहुंचे। साहित्यकार कमलेश भारतीय का कहना है कि उदयभानु हंस साहित्य जगत का बड़ा नाम है। उनकी यादें और रचनाएं हमारे जहन में हमेशा रहेंगी।

उदय भानु हंस के परिवार में पुत्र शशिभानु हंस और तीन बेटियां हैं। एक बेटी गीता इंग्लैंड में रहती हैं, दूसरी बेटी पुनीता कनाडा, जबकि तीसरी बेटी वनीता यमुनानगर में रहती हैं। उदयभानु हंस का सेक्टर 16-17 स्थित श्मशान घाट में दोपहर एक बजे अंतिम संस्कार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें