फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कॉमर्शियल-औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए पीएनजी कनेक्शन अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के सभी कॉमर्शियल और औद्योगिक एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए अब पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन के लिए आवेदन करना अनिवार्य होगा। उपभोक्ताओं को पीएनजी कनेक्शन प्राप्त करने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी करनी होंगी। इसके बाद ही वे कुल 50 प्रतिशत आवंटन में से वाणिज्यिक एलपीजी के पात्र माने जाएंगे। मंगलवार को मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में एलपीजी आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने और सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) नेटवर्क के विस्तार को तेज करने के लिए कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों के मद्देनजर गैस आपूर्ति की स्थिति का भी आकलन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों और एजेंसियों को निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय के साथ मिशन मोड में कार्य करें ताकि शहर की गैस आपूर्ति व्यवस्था पर किसी प्रकार का दबाव न पड़े और आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। सीजीडी नेटवर्क के विस्तार को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। आवेदनों के त्वरित निपटारे और शिकायतों के समाधान के लिए राज्य और जिला स्तर पर सशक्त समितियां गठित करने का फैसला लिया गया है। ये समितियां अनुमोदन प्रक्रिया को तेज करेंगी और परियोजनाओं में आने वाली बाधाओं को दूर करेंगी।
डिग एंड रिस्टोर प्रणाली लागू करने का भी निर्णय
बैठक में डिग एंड रिस्टोर प्रणाली लागू करने का भी निर्णय लिया गया। इसके तहत गैस पाइपलाइन बिछाने के बाद संबंधित एजेंसियां खुद ही खुदाई वाले स्थानों का पुनर्स्थापन करेंगी जिससे काम में देरी कम होगी और सड़कों व अन्य सार्वजनिक ढांचे को जल्द बहाल किया जा सकेगा। परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए एजेंसियों को 24 घंटे काम करने की अनुमति भी दी गई है।
विज्ञापन

एलपीजी कोटे पर सख्ती, निगरानी बढ़ेगी
एलपीजी आपूर्ति को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। तेल विपणन कंपनियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और उपायुक्त कार्यालय के साथ समन्वय बनाकर एलपीजी कोटे का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। साथ ही किसी भी प्रकार के दुरुपयोग या अवैध डायवर्जन को रोकने के लिए निगरानी बढ़ाने को कहा गया है। प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया है।
पीएनजी अपनाने की अपील
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जहां भी पीएनजी सुविधा उपलब्ध है, वहां इसे अपनाएं। इससे एलपीजी पर निर्भरता कम होगी और सुरक्षित, निरंतर व किफायती गैस आपूर्ति सुनिश्चित होगी। इच्छुक उपभोक्ता ग्राहक सेवा नंबर 180023355666 पर संपर्क कर सकते हैं या सेक्टर-22 पंचकूला स्थित इंडियन ऑयल अडानी गैस प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें