फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा शौरी हत्याकांड: पीएमओ ने लिया संज्ञान, गवर्नर बदनौर को सौंपा जिम्मा, परिवार का पक्ष जानेंगे

Thu, 04 Apr 2019 09:43 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
नेहा शौरी हत्याकांड
विज्ञापन
डॉ. नेहा शौरी हत्याकांड का संज्ञान लेते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय ने पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर को मामले में आगे की कार्रवाई के लिए कहा है। ड्यूटी के दौरान हुई सरकारी अधिकारी की हत्या को पीएमओ ने गंभीरता से लिया है। अगले कुछ दिन में डॉ. नेहा का परिवार गवर्नर से मिलकर अपना पक्ष रखेगा।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि 29 मार्च को खरड़ की फूड एंड केमिकल टेस्टिंग लैब में तैनात जोनल लाइसेंसिंग अथॉरिटी डॉ. नेहा शौरी की दफ्तर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी बलविंदर सिंह ने भागने की कोशिश भी की थी, लेकिन लोगों से घिर जाने के बाद उसने खुद को भी गोली मार ली थी। डॉ. नेहा की हत्या के बाद पंजाब सरकार की चौतरफा आलोचना हो रही है। बलविंदर के हथियार खरीदने पर भी प्रशासनिक लापरवाही शुरुआती जांच में सामने आ चुकी है।
विज्ञापन

परिवार ने दी थी पीएमओ को शिकायत

डॉ. नेहा का परिवार भी पंजाब सरकार की जांच से संतुष्ट नहीं है। हालांकि पंजाब सरकार इस मामले की जांच के लिए आईजी रोपड़ वी नीरजा की अगुवाई में एक हाईपॉवर कमेटी बना चुकी है। पंजाब सरकार की जांच से निराश डॉ. नेहा के परिवार ने पीएमओ से संपर्क करके अपनी शिकायत दी थी। इस पर पीएमओ ने संज्ञान लिया और अब गवर्नर पंजाब को आगे की कार्रवाई के लिए कहा है।

सूत्रों के अनुसार, पीएमओ ने सरकारी अधिकारी की कार्यालय में घुसकर की गई हत्या को गंभीर मामला मानते हुए पूरी जानकारी मांगी है। पीएमओ के निर्देश पर गवर्नर ऑफिस द्वारा डॉ. नेहा शौरी के परिवार को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है। डॉ. नेहा की अंतिम रस्मों में व्यस्त परिवार अगले कुछ दिन में गवर्नर हाउस जाकर अपना पक्ष रखेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें